Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी नोट 7 प्रो अगले महीने होगा लॉन्च, फोन की कीमत अभी ही हुई लीक !

दोस्तों, अभी हाल ही में शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने अपना पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 चीन में लॉन्च किया था. ये फोन अभी सिर्फ चीनी मार्क...

दोस्तों, अभी हाल ही में शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने अपना पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 चीन में लॉन्च किया था. ये फोन अभी सिर्फ चीनी मार्केट में उतारा गया है, ग्लोबली लॉन्च नहीं हुआ है. लेकिन फिर भी अब इसके अपग्रेडेड वर्जन रेडमी नोट 7 Pro के लॉन्च होने की खबरें आने लगी है. खबर है कि ये प्रो वेरिएंट अगले महीने यानी फरवरी में लॉन्च कर दिया जाएगा.

Third party image reference
लीक्स और रयूमर्स के मुताबिक रेडमी नोट 7 प्रो क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675 से powered किया जाएगा. इसमें नोट 7 की तरह प्राइमरी रियर कैमरा 48MP का होगा. हालांकि शाओमी के द्वारा weibo पर पोस्ट की गयी टीजर के मुताबिक Redmi Note 7 Pro के कैमरे में सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा जबकि नोट 7 में सैमसंग का ISO सेल GM1 सेंसर था.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत के बारे में एक टिपस्टर ने वीबो पर जानकारी शेयर की है. जिसके अनुसार नोट 7 प्रो की कीमत 1499 युआन होगी, यानी लगभग 15,800 रुपये. हालिया लॉन्च हुए रेडमी नोट 7 की कीमत 999 युआन ( करीब 10,500 रु ) से शुरू होती है. ये कीमत 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की रखी गयी है। नोट 7 का दो और वेरिएंट चीन में लॉन्च हुआ है, एक 4GB रैम और एक 6GB रैम के साथ और दोनों में 64GB स्टोरेज है. अब देखना ये है कि इंडिया में नोट 7 के कितने वेरिएंट लॉन्च होंगे और रेडमी Note 7 Pro का एक ही वेरिएंट आएगा या और भी.


Latest Articles