जी हां दोस्तों, आज टेलिकॉम मार्केट में एक कम्पनी ने बहुत ही अलग तरीके का प्लान लॉन्च किया है. इस कम्पनी का नाम कुछ और नहीं बल्कि बीएसएनए...
जी हां दोस्तों, आज टेलिकॉम मार्केट में एक कम्पनी ने बहुत ही अलग तरीके का प्लान लॉन्च किया है. इस कम्पनी का नाम कुछ और नहीं बल्कि बीएसएनएल है जो हमारे इंडिया का सरकारी दूरसंचार कम्पनी है. आज जहाँ सभी कम्पनियां जियो की तरह कॉम्बो प्रीपेड प्लान्स देती है वहीँ बीएसएनएल ने इससे हटके एक काफी सस्ता और दमदार डेटा प्लान लॉन्च किया है. इस कम्पनी ने महज 98 रूपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें हर रोज 1.5GB डेटा का लाभ मिलेगा.
Third party image reference
बीएसएनएल ने जो यह 98 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है उसे डाटा सुनामी प्लान के नाम से पेश किया गया है. इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें वॉईस कॉलिंग और SMS या मिस्ड कॉल अलर्ट जैसे कोई सुविधा नहीं मिलेगी. इस प्लान में आपको केवल डेली 1.5GB डेटा दिया जायेगा जिसे 2G/3G नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं. ये प्रीपेड डेटा प्लान पूरे 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हुआ है. इस प्लान का लाभ बीएसएनएल के सभी प्रीपेड ग्राहक उठा सकते हैं.
Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों के लिए 98 रूपये का प्लान दे रखा है. हालाँकि जियो और बीएसएनएल के प्लान में काफी अंतर है. जियो के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, SMS के साथ डेटा का लाभ भी मिलता है. लेकिन जियो इस पैक में सिर्फ 2GB हाई स्पीड 4G डेटा यूज करने देता है. वॉईस और विडियो कॉलिंग अनलिमिटेड करने के लिए मिलती है. इस तरह जियो का 98 रु प्लान कॉलिंग यूजर्स के लिए है. और जो बीएसएनएल ने लॉन्च किया है वो सिर्फ डेटा यूजर्स के लिए है.



