Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के इस फ़ोन में है 5300mAh की दमदार बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा

Third party image reference दोस्तों, शाओमी ने पिछले साल मई 2017 में यह दमदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा था। शाओमी  मी मैक्स 2  न...


Third party image reference
दोस्तों, शाओमी ने पिछले साल मई 2017 में यह दमदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा था। शाओमी मी मैक्स 2 नाम के इस फोन में कंपनी ने काफी बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में आपको 5300mAh की बैटरी दी गयी है। शाओमी के केवल इसी फोन में इतनी बड़ी बैटरी है। यहां तक कि हाल ही लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो में भी इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गयी है।

Third party image reference
शाओमी Mi Max 2 में आपको 6.4 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन की पिक्सेल डेंसिटी 344ppi है जिसके कारण डिस्प्ले दिखने में शार्प लगता है और इमेज क्वालिटी नेचुरल लगती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 625 MSM8953 प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस प्रोसेसर में बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए adreno 506 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर भी शामिल है. शाओमी मी मैक्स 2 एंड्राइड nougat पर चलता है लेकिन इसे ओरियो का भी अपडेट मिल चूका है. इसका मतलब ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पर कम कर रहा है.

Third party image reference
शाओमी का ये फोन 4GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है. इसका एक दूसरा वेरिएंट भी है जिसमें 64GB की स्टोरेज दी गयी है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर इसके स्टोरेज को 256GB और बढाया जा सकता है.
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12MP का रियर कैमरा डुअल LED फ़्लैश और f/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट कैमरा 5MP का है जिससे आप सेल्फी लेने के साथ विडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही दिया गया है.

Third party image reference
इस फोन का सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला फीचर या चीज है इसका 5300mAh का बैटरी. मी मैक्स 2 में आपको बैटरी बैकअप कमाल की मिलेगी. इतना ही नहीं ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इसलिए इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये जल्द चार्ज हो जाती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte, जीपीएस, wifi, यूएसबी टाइप C पोर्ट, ब्लूटूथ आदि दिए मौजूद हैं.

Third party image reference
कुल मिलाकर देखें तो शाओमी मी मैक्स 2 एक पॉवरफुल स्मार्टफोन है जो कम कीमत में अच्छे फीचर, बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और ज्यादा स्टोरेज के साथ मिल जाता है. शाओमी मी मैक्स 2 की कीमत की बात करें तो इसका 32GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 13,999 रूपये में मिलता है जबकि 64GB वेरिएंट 15,999रु में ख़रीदा जा सकता है.

No comments

Latest Articles