Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

अजूबा: ब्रिटेन में 6 साल के 25% बच्चों के पास है स्मार्टफोन!

Third party image reference दोस्तों, आपने सही पढ़ा कि ब्रिटेन में 6 साल के  25 प्रतिशत  बच्चों के पास स्मार्टफोन है. ये खुलासा हाल ही म...


Third party image reference
दोस्तों, आपने सही पढ़ा कि ब्रिटेन में 6 साल के 25 प्रतिशत बच्चों के पास स्मार्टफोन है. ये खुलासा हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चली है. मात्र 6 साल की उम्र के चार में से एक बच्चे के पास अपना स्मार्टफोन होता है. इसपर शोध करने वालों के मुताबिक इन 25% बच्चों में से करीब आधे हर सप्ताह 21 घंटे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं.

Third party image reference
इनमें से लगभग तीन चौथाई बच्चों के माता पिता ने करीब 500 पौंड खर्च करके इन्हें स्मार्टफोन खरीद कर दिया. इस रिपोर्ट से पता चलता है कि बच्चों को फोन देने की उम्र सीमा कितनी कम होती जा रही है.
रिसर्च में ये भी पता चला कि इन बच्चों के 80 प्रतिशत अभिभावक अपने संतान पर फोन इस्तेमाल करने पर कोई टाइम लिमिट नहीं लगाते और न ही उन्हें रोकते टोकते हैं. ब्रिटेन के पैरेंट्स का मानना है कि बच्चों के पास 11 साल की उम्र से स्मार्टफोन होना चाहिए.

Third party image reference
हाल ही में हुए एक और अध्ययन के मुताबिक यहाँ के बच्चे अपने फोन के स्क्रीन से ही चिपके रहते हैं जिसके कारण वे डिप्रेशन में भी जा सकते हैं और सुसाइड जैसे खतरनाक कदम भी उठा सकते हैं.

Third party image reference
दोस्तों, धीरे धीरे भारत में भी ऐसे ही स्थिति होती जा रही है. इसलिए आप भी अपने छोटे छोटे बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखें, क्योंकि छोटी सी उम्र में बच्चे के लिए ये गैजेट स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक होता है.

No comments

Latest Articles