Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भारत में Xiaomi के इन दो Mi TV को मिला एंड्राइड Pie का अपडेट !

जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में अपने दो Mi TV को एंड्राइड पाई 9.0 का अपडेट दे दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही खबर दी थी कि वो Mi...

जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में अपने दो Mi TV को एंड्राइड पाई 9.0 का अपडेट दे दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही खबर दी थी कि वो Mi TV 4A प्रो और Mi TV 4C Pro को ये लेटेस्ट ओएस अपडेट जारी करेगा। इसलिए अपने कहे मुताबिक आज शाओमी ने मी टीवी 4A प्रो 32 इंच और मी टीवी 4C प्रो 32 इंच के स्मार्ट TV को यह अपडेट दे दिया है। आपको बता दें, कंपनी नॉन- प्रो वेरिएंट के लिए एंड्राइड पाई का अपडेट देने की कोशिश कर रही है। कम्पेटिबल मॉडल को यह अपडेट OTA के जरिये पहुचाया जा रहा है।

शुक्रवार को एक ट्वीट में शाओमी के सुदीप साहू ने इन दोनो TV यानी 4A प्रो और 4C प्रो में एंड्राइड पाई का अपडेट आने की घोषणा की, साथ ही जल्द ही सभी प्रो मॉडल्स को ये लेटेस्ट अपडेट दिया जाएगा। आपको एक और जानकारी देना चाहेंगे, इस नए ओएस अपडेट के साथ क्या नया देखने को मिलेगा या क्या फीचर्स ऐड होंगे, ऐसी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गयी है। हो सकता है UI में कुछ बदलाव किया गया हो।Image result for mi tv
कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर पाई अपडेट मिलने की रिपोर्ट भी दी है। आप भी अपडेट कर सकते हैं, अगर आपके पास इनमें से कोई TV है। इसके लिए आपको अपने TV को WIFI से कनेक्ट करके रखना होगा, फिर सेटिंग में जाना होगा, उसके बाद डिवाइस प्रीफेरेंस में और तब About device में जाए, वहां आपको सिस्टम अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करके अपडेट चेक करें।

Latest Articles