दोस्तों आपको बता दें हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7.1 और नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी। और अब कंपनी ने नोकिया ...
दोस्तों आपको बता दें हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7.1 और नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी। और अब कंपनी ने नोकिया के मिड रेंज फोन नोकिया 8.1 की कीमत काफी कम कर दी है, यह फोन अब मात्र 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ में नोकिया 8110 4G की कीमत भी घटाई गयी है जिसकी कीमत अब 2,999 रुपये है। नई कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह लागू है।
पिछले साल नोकिया 8.1 जून महीने में 26,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, इसके कुछ समय बाद कीमत में गिरावट हुई और कीमत 19,999 रुपये हो गयी। और अब एकबार फिर से इसकी कीमत में भारी कटौती पूरे 4000 रु की कर दी गयी है। नोकिया 8.1 के 4GB रैम वेरिएंट की ये कीमत है। इस फोन का एक 6GB रैम वेरिएंट भी है जिसे 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट ब्लू और आयरन कलर में उपलब्ध है।
नोकिया 8.1 के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18.7:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 500 nits ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इसमें 12MP और 13MP का डबल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 से लैस है। ये फोन एंड्राइड पाई 9.0 पर चलता है। इस डिवाइस में 3500mAh की बैटरी है, जो फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन डुअल 4G volte सपोर्ट करता है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। फोन का वजन 180 ग्राम और थिकनेस 7.97mm है।