Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा, 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ यह फोन लॉन्च, कीमत 7 हजार से कम

किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी इंफिनिक्स ने आज भारतीय मार्केट में एक नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और...

किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी इंफिनिक्स ने आज भारतीय मार्केट में एक नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी से लैस Infinix Hot 8 पेश किया है। यह स्मार्टफोन सेल्फी फ़्लैश और वाटरड्रॉप स्टाइल नौच डिस्प्ले के साथ पेश हुआ है। फोन को दो कलर ऑप्शन में लिया जा सकेगा। अभी कंपनी ने इनकी इंट्रोडक्टरी प्राइस रखी है जो बाद में बढ़ा दी जाएगी। इस फोन के पहले इंफिनिक्स ने Infinix S4 लॉन्च किया था।
इंफिनिक्स हॉट 8 की कीमत-Image result for infinix hot 8
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 7,999 रुपये रखी गयी है लेकिन 30 अक्टूबर तक इंट्रोडक्टरी प्राइस 6,999 रुपये में ये फोन खरीदा जा सकता है। इस तारीख के बाद इसकी ओरिजिनल प्राइस हो जाएगी। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में लाया गया है जो कि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है। इसे सियान और पर्पल रंग में लॉन्च किया गया है।
फोन को फ्लिपकार्ट पर से ऑनलाइन 12 सितंबर दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के तौर पर एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड स्व पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा 5 प्रतिशत का डिस्काउंट HDFC डेबिट कार्ड पर भी है।
इंफिनिक्स हॉट 8 का स्पेसिफिकेशन-Image result for infinix hot 8
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है और एंड्राइड पाई 9.0 पर आधारित XOS 5.0 पर चलता है। इस फोन में 6.52 इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन भी लगी है। इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है। एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 256GB तक सपोर्टेड है।Image result for infinix hot 8
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा वर्टिकली सेटअप किया हुआ है। प्राइमरी कैमरा 13MP का f/1.8 अपरचर के साथ है, 2MP का डेप्थ कैमरा और एक लो लाइट कैमरा सेंसर है। ये रियर कैमरे PDAF, क्वैड LED फ़्लैश सपोर्ट, AR स्टीकर, कस्टम बुके आदि फीचर्स स लैस हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है, वो भी फ़्लैश लाइट के साथ है।Image result for infinix hot 8
इंफिनिक्स हॉट 8 में दमदार बैटरी 5000mAh की दी गयी है जो 18.1 घंटे का 4G टॉकटाइम देने में सक्षम है। 17.6 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 14 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 18.6 घंटे तक का वेब सर्फिंग। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 USB OTG, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो एसडी सपोर्ट आदि है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सीलरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, डिजिटल कंपास और प्रोक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन का वजन 179 ग्राम है और थिकनेस 8.7mm है।Image result for infinix hot 8

Latest Articles