Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy A70s ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इंडिया में लॉन्च

साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A सीरीज में एक और नया हैंडसेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इंडिया में आज गैलेक्सी A70s स...

साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A सीरीज में एक और नया हैंडसेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इंडिया में आज गैलेक्सी A70s स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया है। इस नए फोन में वाटरड्राप स्टाइल नौच डिस्प्ले है जिसे सैमसंग इनफिनिटी यू डिस्प्ले कहता है। इस फोन के कुछ और खास फीचर्स हैं स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 32MP का सेल्फी कैमरा और 4500mAh की बैटरी।
सैमसंग Galaxy A70s की कीमत और ऑफर-Image result for galaxy a70s
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। बेस वेरिएंट जोकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है वह 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि दूसरे वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गयी है, इसमें 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। दोनों ही गैलेक्सी A70s वेरिएंट की सेल कल से यानि 28 सितंबर से सभी प्रमुख ई-रिटेल स्टोर पर शुरू हो जाएगी।
लॉन्च ऑफर के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी A70s कस्टमर्स को रिलायंस जियो की तरफ से डबल डेटा ऑफर मिलेगा। जियो के 198 रु और 299 रु के प्लान में इस ऑफर का लाभ 12 रिचार्ज तक उठा सकेंगे। वहीं एयरटेल यूजर भी 249 रु और 349 रु के प्रीपेड प्लान में डबल डेटा ऑफर का मजा ले सकते हैं। और वोडाफोन आईडिया की तरफ से 75 रु का कैशबैक दिया जाएगा, अगर आप 255 रु का रिचार्ज My वोडाफोन या माय आईडिया ऐप से करते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A70s का स्पेसिफिकेशन-Image result for galaxy a70s
  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट
  • एंड्राइड पाई 9, One UI
  • 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 Octa कोर प्रोसेसर
  • रैम- 6GB / 8GB
  • स्टोरेज- 128GB
  • माइक्रो एसडी सपोर्ट- 512GB
  • Image result for galaxy a70s
  • रियर कैमरा- 64MP+8MP+5MP
  • फ्रंट कैमरा- 32MP
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • बैटरी- 4500mAh
  • 25W फ़ास्ट चार्जिंग

Latest Articles