Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो मिड-रेंज सेगमेंट का एक स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाने ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो मिड-रेंज सेगमेंट का एक स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाने की तैयारी कर रही है. कम्पनी अपने नए K सीरीज का पहला स्मार्टफोन Oppo K1 को जल्द ही 10 अक्टूबर को चीन में लॉन्च कर सकती है. ओप्पो ने इस फ़ोन का एक टीजर इमेज भी विबो पर पोस्ट किया है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला ये ओप्पो का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा.
Third party image reference
हाल ही में ओप्पो का एक फोन इसी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर के साथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर सर्टिफाइड हुआ था. शायद यह ओप्पो K1 ही था. टेना वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 6.4 इंच की सुपर अमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ होगा. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया जायेगा जो एड्रेनो 512 GPU से कपल्ड होगा.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज के बारे में भी टेना की लिस्टिंग से पता चला है. ओप्पो K1 दो वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा. एक 4GB रैम के साथ और दूसरा 6GB रैम के साथ, दोनों में ही 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी. कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो ये फोन 16MP+2MP के डुअल रियर कैमरे से लैस होगा, जबकि फ्रंट में 25MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन में बैटरी 3500mAh की होगी और ये लाल, ब्लू, काला और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.


No comments