Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

हुवावे ने लॉन्च किया MediaPad M5 Lite टैबलेट 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ

Teknikal Raman:  हुवावे ने आज अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नया टैबलेट MediaPad M5 Lite लॉन्च किया है. यह टैबलेट बहुत बड़...

Teknikal Raman: हुवावे ने आज अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नया टैबलेट MediaPad M5 Lite लॉन्च किया है. यह टैबलेट बहुत बड़ी शानदार डिस्प्ले और क्वैड-कोर स्पीकर के साथ लायी गयी है. इसके साथ ही ये मिड-रेंज का टैब स्टाइलस सपोर्ट भी करती है, हालाँकि कम्पनी ने इसके साथ स्टाइलस M-पेन नहीं दिया है, इसे अलग से यूजर को खरीदना पड़ेगा. इस टैबलेट की कीमत के बारे में अभी कोई इनफार्मेशन कम्पनी ने नहीं दी है. ये टैब गोल्ड और ग्रे कलर ऑप्शन में ग्राहक खरीद सकेंगे.

Third party image reference
हुवावे के इस मीडियापैड M5 लाइट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो यह टैबलेट आकर्षक मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन और 2.5D कर्व्ड ग्लास एज के साथ आता है जिससे ये प्रीमियम लुक और फील देता है. इस टैबलेट में 10.1 इंच का फुल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिससे की व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी शानदार मिलने वाला है. इस डिवाइस को HiSilicon किरिन 659 ओक्टा कोर चिपसेट से powered किया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो यह टैबलेट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा. इस टैब में माइक्रो एसडी स्लॉट भी दी गयी है जिससे कि इसकी स्टोरेज को आप 256GB तक एक्सटेंड कर सकेंगे. इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा 8MP का ही फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. हुवावे का ये टैब एंड्राइड ओरियो 8.0 पर बेस्ड EMUI 8.0 पर चलता है. इसमें बैटरी 7500mAh की दी गयी है जो क्विक चार्ज भी सपोर्ट करती है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles