Teknikal Raman: दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी सैमसंग अपने फोन्स की कीमत में कटौती करने के लिए भी मशहूर है. जी हां...
Teknikal Raman: दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी सैमसंग अपने फोन्स की कीमत में कटौती करने के लिए भी मशहूर है. जी हां, ये ऐसी कम्पनी है जो फोन को लॉन्च करने के अगले महीने से ही उसकी कीमत कम करने लग जाती है, यह बात शायद आप भी जानते होंगे. और आज फिर से सैमसंग के एक स्मार्टफोन जिसका नाम गैलेक्सी J6 है उसकी कीमत घटाई गयी है. ये पहली बार नहीं है, इससे पहली भी इसकी कीमत में कटौती की जा चुकी है. इसबार भी इसके दोनों ही वेरिएंट 1000-500 रूपये कम की गयी है. तो चलिए जानते हैं इसकी नई कीमत अब कितनी है.
Third party image reference
सैमसंग ने इस गैलेक्सी J6 स्मार्टफोन को मई के महीने में दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था. पहला वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ 13,990 रु में मार्केट में पेश किया गया और दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB मेमोरी के साथ 16,490 रूपये में ग्राहकों के लिए मार्केट में उतारा गया था. हालाँकि कुछ ही महीने बाद इसकी कीमत में कटौती के बाद ये दोनों वेरिएंट क्रमशः 12,990 रु और 14,990 रूपये में बिक रहे थे.
लेकिन आज फिर से इन दोनों ही गैलेक्सी J6 फोन के वेरिएंट में कटौती हुई है तो आपको बता दें कि इसके 3GB रैम वेरिएंट की कीमत 500 रु और घटकर सिर्फ 12,490 रूपये हो गयी है. वहीँ इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत में पूरे हजार रूपये की कटौती की गयी है और ये अब मात्र13,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
गैलेक्सी J6 के कुछ बेसिक फीचर और स्पेक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस फोन में एंड्राइड ओरियो 8.0 ओएस मिलता है. यह फोन सैमसंग के अपने Exynos 7870 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है. फोन में बैटरी 3000mAh की लगी हुई मिलती है.
Third party image reference

No comments