Teknikal Raman: दोस्तों, अगर आपलोग जियो का सिम अपने फोन में लगाये हुए होंगे तो जरुर कोई न कोई प्लान इस्तेमाल कर ही रहे होंगे क्योंकि जियो...
Teknikal Raman: दोस्तों, अगर आपलोग जियो का सिम अपने फोन में लगाये हुए होंगे तो जरुर कोई न कोई प्लान इस्तेमाल कर ही रहे होंगे क्योंकि जियो ही तो हम सभी को सबसे सस्ते डेटा और कॉलिंग प्लान उपलब्ध करा रहा है. एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कम्पनियां भी मुकेश अम्बानी की इस नई टेलिकॉम कम्पनी का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है. उलटे जियो ने ही सबके नाक में दम कर रखा है. चलिए छोड़िये इन सब बातों को, आज हम आपको जियो के उस शानदार प्लान के बारे में बताएँगे जिसमें 70 दिनों की लम्बी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा और कॉलिंग के साथ और भी कई सेवाओं का लाभ मिलता है.
Third party image reference
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 70 दिनों की वैलिडिटी वाला दो प्लान पेश कर रखा है. पहला प्लान 349 रूपये का आता है जिसमें आपको हर रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G डेटा का लाभ मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग इंडिया के किसी भी कोने में करने के लिए मिलता है. इसके साथ ही डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. इतना ही नहीं आप जियो कॉलर ट्यून, जियो टीवी ऐप, जियो म्यूजिक और जियो सिनेमा सहित सभी जियो ऐप्स का मजा ले सकते हैं.
Third party image reference
अब जियो के दुसरे प्लान की बात करते हैं जिसमें 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा मिलता है. ये दूसरा प्लान 398 रूपये का है. इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा यूज करने के लिए दिया जाता है. इस प्लान में भी असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग यानी ऑल इंडिया कहीं भी जी भरकर बातें कर सकते हैं. ये प्लान भी आपको हर रोज 100 SMS भेजने की फैसिलिटी देता है. और जियो की सभी ऐप सर्विस और कॉलर ट्यून सर्विस मुफ्त मिलती है.
Third party image reference

No comments