जी हाँ दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज भारत में वीवो S1 का एक और मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने इस फोन को 4GB रैम ...
जी हाँ दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज भारत में वीवो S1 का एक और मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने इस फोन को 4GB रैम ऑप्शन में पेश किया था। लेकिन आज विवो ने 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत इंडिया में 18,990 रुपये रखी है। आपको बता दें विवो ने VIVO S1 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया था लेकिन यह अबतक सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। आज लॉन्च हुए 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ऑफलाइन स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध हो चुका है।
आपको याद दिला दें कि वीवो S1 का 4GB रैम और 128GB वेरिएंट 17,990 रुपये में मिल रहा है, ये इतने ही रुपये में लॉन्च हुआ था। अभी ये फोन ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन स्टोर पर भी मिल रहा है। वीवो S1 के 6GB RAM + 128GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 19,990 है, फिलहाल यह खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। वीवो S1 के सभी वेरिएंट स्काईलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर में मिलेंगे।
विवो S1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन वाटरड्राप स्टाइल नौच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.38 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन एंड्राइड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। प्रोसेसर मीडियाटेक हिलियो P65 लगा हुआ है। इसमें ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 16MP का f/1.78 लेंस के साथ है, सेकेंडरी कैमरा 8MP का वाइड एंगल लेंस के साथ लगा है और तीसरा कैमरा 2MP का है। इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाता है।
रैम और स्टोरेज के बारे में आपको पता है ही कि ये फोन अब आप 6GB रैम के साथ भी ले सकते हैं। इसका 4GB रैम वेरिएंट पहले से है। वीवो S1 में 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिल जाता है और स्टोरेज 64GB और 128GB का मिलता है। इस फोन में बैटरी 4500mAh की लगी हुई है। इसमें एक्सीलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, कंपास और वर्चुअल gyroscope सेंसर भी है।