Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Mi Max 3 की स्पेसिफिकेशन लीक हुई, इसमें 5500mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा होगा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी मी मैक्स सीरीज का अगला फैब्लेट जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. शाओमी का पहला मी मैक्स 6.44 इं...

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी मी मैक्स सीरीज का अगला फैब्लेट जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. शाओमी का पहला मी मैक्स 6.44 इंच डिस्प्ले के साथ आया था. इसबार मी मैक्स 3में 7 इंच की डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा.

Third party image reference
एक रिपोर्ट के अनुसार Mi Max 3 को 7 इंच की फुलस्क्रीन के साथ कम बेजेल्स के साथ पेश किया जायेगा. CNMO रिपोर्ट के मुताबिक इसमें डुअल रियर कैमरा भी हो सकता है. हालाँकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि इस डिवाईस के कैमरे में कौन सा लेंस लगाया जायेगा.
शाओमी इस फैब्लेट में पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी लगाएगा. जहाँ मी मैक्स 2 में हमें 5300mAh की बैटरी देखने को मिली थी, वहीँ इसबार इसके अगले वर्जन यानी मी मैक्स 3 में 5500mAh की बैटरी दी जाएगी. रयूमर्स तो ये भी है कि यह क्विक चार्जिंग 3.0 भी सपोर्ट करेगा और रिवर्स चार्जिंग भी किया जा सकेगा.

Third party image reference
इन सबके अलावा इस फैब्लेट को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा. स्टैण्डर्ड वेरिएंट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर लगाया जायेगा जबकि प्रीमियम वेरिएंट को क्वालकॉम के ही स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया जायेगा.
शाओमी ने मी मैक्स 2 को मई 2017 में लॉन्च किया था. इस डिवाईस को कम्पनी ने स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ उतारा था और इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गयी थी. वहीँ मी मैक्स 3 में कितना GB रैम होगा और कितनी इंटरनल मेमोरी होगी, अभी कुछ खबर निकल कर नहीं आयी है.

android headlines
परन्तु अनुमान है की इसमें 6GB रैम होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ फिर शाओमी इसे भी 4GB रैम के साथ ही पेश करेगा. बाकी और कोई अपडेट मिलती है तो आपको जरुर बताऊंगा.

No comments

Latest Articles

Popular Posts