Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आ गया Jio का नए साल का धमाकेदार प्लान! मिलेगा 1.2GB और 2GB डेटा हर रोज

दोस्तों, रिलायंस जियो ने नए साल के करीब आने पर दो नए प्लान्स लॉन्च किये हैं. जियो ने 199रु और 299रु के प्लान को  हैप्पी न्यू इयर 2018  के ...

दोस्तों, रिलायंस जियो ने नए साल के करीब आने पर दो नए प्लान्स लॉन्च किये हैं. जियो ने 199रु और 299रु के प्लान को हैप्पी न्यू इयर 2018 के तौर पर पेश किया है. इस बजट पैक में ज्यादा डेटा बेनिफिट देने का वादा किया गया है. डेली डेटा लाभ के अलावा कॉलिंग फ्री होगी, रोमिंग भी फ्री रहेगी, SMS और जियो ऐप्स का फायदा भी मिलेगा जैसा जियो के अन्य प्लान्स में मिलता है.

Third party image reference
पहला प्लान जो 199 का है, इस पैक में आपको 1.2GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा और इस प्लान की वैधता पुरे 28 दिनों की होगी. इसका मतलब आप कुल 33.6GB हाई स्पीड इन्टरनेट का मजा ले सकते हैं, वो भी सिर्फ 199रु में और डेली के हिसाब से देखे तो डेली 6 रूपये से भी कम कीमत में आप 1.2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और बाकी सभी चीजों का लाभ लेंगे.

Third party image reference
दूसरा जो प्लान 299 रूपये का है, इसमें आप डेली 2GB तेज गति से 4G डेटा का आनंद ले पाएंगे. और इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन ही है. हालाँकि 2GB डेली ख़त्म हो जाने के बाद भी आपका इन्टरनेट चलता रहेगा लेकिन उसके बाद की स्पीड 2G की तरह यानी 128kbps कर दी जाएगी.
इस पैक की कीमत को प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो इसमें आपको 10.67 रूपये रोज खर्च करने पर 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS और दुसरे जियो के सभी सेवाएं भी मिलती है.
दोस्तों, जियो का यह नए साल का प्लान कैसा लगा? नीचे कमेन्ट करके जरुर बताना और आपने अभी तक इस टेक चैनल को फॉलो नहीं किया है तो अवश्य कर लें क्योंकि यहाँ आपको सिर्फ news मिलेगी, कोई बकवासबाजी नहीं.

No comments

Latest Articles