Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बड़ी खबर- 30 जनवरी से इन 6 सर्किलों में Aircel की सर्विस हो जाएगी बंद! जल्द करा लें पोर्ट

Third party image reference जी हां दोस्तों, यह सच है कि टेलीकॉम कम्पनी  एयरसेल  अपनी सेवाएं कुछ राज्यों में पूरी तरह से बंद करने जा रहा...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, यह सच है कि टेलीकॉम कम्पनी एयरसेल अपनी सेवाएं कुछ राज्यों में पूरी तरह से बंद करने जा रहा है. नए साल में 30 जनवरी से 6 राज्यों में इस कम्पनी की सर्विस बंद हो जाएगी. एयरसेल ने गुजरात, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश (पश्चिम) का लाइसेंस TRAI को सौंप दिया है और इन सर्किल्स में कम्पनी की सभी सर्विसेज बंद हो जाएगी.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने एयरसेल से इन सर्किल्स के ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए पोर्ट कोड देने को कहा है. ट्राई ने कम्पनी से लोगों को नंबर पोर्ट करने में मदद करने के लिए भी कहा है.

Third party image reference
अगर आप इन राज्यों या सर्किल में एयरसेल का सिम यूज करते हैं तो आपके पास 30 जनवरी तक का समय है. 30 जनवरी तक अपना नंबर अवश्य दुसरे ऑपरेटर पर पोर्ट करा लें, नहीं तो फिर बाद में शायद नंबर चालू करने का मौका नहीं मिलेगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एयरसेल के पास इन 6 सर्किलों में लगभग 40 करोड़ यूजर्स हैं. ये सभी लोग कम्पनी के इस फैसले से प्रभावित होंगे. TRAI ने इन सर्किल्स के ग्राहकों को अपना नंबर जल्द से जल्द पोर्ट करा लेने को कहा है. और जो ग्राहक एयरसेल से 90 दिन दिन पहले या इससे कम समय पहले जुड़े हैं तो उन्हें पोर्ट कराने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2018 तक दी गयी है.

Third party image reference
इसलिए अगर आपको अपना पुराना नंबर चालू रखना है तो इस डेट से पहले पोर्टिंग कोड मंगाकर किसे अच्छे नेटवर्क ऑपरेटर का सिम ले लें.
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही ख़बरें पढने के लिए अभी हमें फॉलो करें.

No comments

Latest Articles