दोस्तों, क्या आप एक ऐसे फोन की कल्पना कर सकते हैं जो आपके अंगूठे से भी छोटा हो, और वह एक सिक्के से भी हल्का हो? नहीं देखा है तो आज देख लीज...
दोस्तों, क्या आप एक ऐसे फोन की कल्पना कर सकते हैं जो आपके अंगूठे से भी छोटा हो, और वह एक सिक्के से भी हल्का हो? नहीं देखा है तो आज देख लीजिये क्योंकि दुनिया का अबतक का सबसे छोटा और हल्का फोन लॉन्च हो गया है. इस फोन का नाम हैं Zanco tiny t1 और यह केवल 13 ग्राम का है.
जी हां आपने सही पढ़ा सिर्फ 13 ग्राम वजन का है यह फ़ोन. आजकल के फोन 6 इंच से भी बड़े डिस्प्ले के साथ आ रहे हैं. वहीँ यूके-बेस्ड कंपनी ने एक किकस्टार्टर कैंपेन लॉन्च किया है कहा है कि ये दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल फ़ोन है. इस फोन को जिसका नाम Zanco Tiny t1 है को Clubit New Media ने पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया था. किकस्टार्टर पेज पर कम्पनी ने साफ़ साफ़ लिखा है कि यह credit कार्ड से छोटा है और 2 कॉइन से थोड़ा सा बड़ा है.
Third party image reference
यह फोन बैकअप फोन के तौर पर पेश किया गया है और ये जॉगिंग करने वालों, दौरने वालों, टहलने वालों, साइकिलिस्ट और जो भिन्न-भिन्न स्पोर्ट्स में भाग लेते हैं उनके लिए एक परफेक्ट बैकअप फोन है क्योंकि यह किसी भी साइज़ पॉकेट में आराम से फिट हो जायेगा.
Third party image reference
फोन में 300 फोन नम्बर्स सेव किये जा सकते हैं. और इसमें सिर्फ 50 SMS ही स्टोर हो सकेंगे. खिलौने की तरह दिखने वाला यह फोन 2G नेटवर्क पर काम करता है. इसमें 200mAh की बैटरी लगी है और इसके बैटरी के बारे में कम्पनी ने बोला है कि यह 180 मिनट का टॉकटाइम और 3 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है. इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें आपको 0.49 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्युसन 64 x 32 पिक्सेल्स है.
Third party image reference
फोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जो कि काफी अच्छी बात है. ऐसे में माइक्रो-एसडी के बिना भी इसे यूज किया जा सकता है. इस मोबाइल में नैनो सिम लगता है. कीपैड में भी लाइट्स हैं. माइक्रो-यूएसबी और blutooth भी सपोर्ट करता है.
अंत में इस छोटे से फोन की कीमत की बात करते हैं. Tiny t1 की कीमत 40 डॉलर यानी लगभग 2500रु है. अभी इसको प्री-आर्डर किया जा सकता है. मई 2018 से इस फोन को दुनिया भर में उपलब्ध कराया जायेगा. आपका क्या कहना है इस नन्हे से फोन के बारे में? कमेंट करके जरुर बताएं.



No comments