Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy नोट 9 आ सकता है 6.4 इंच डिस्प्ले और 4000mAh बैटरी के साथ

साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9  को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. आज विभिन्न टिपस्टर के द्व...

साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोनGalaxy Note 9 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. आज विभिन्न टिपस्टर के द्वारा किये गए tweets से इस फोन के कुछ महत्वपूर्ण फीचर उजागर हुए हैं.

Third party image reference
ट्वीट में कहा गया है कि नोट 9 में कम्पनी 6.4 इंच की क्वैड एचडी+ डिस्प्ले देगी. अगर ऐसा होता है तो नोट सीरीज में ये अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा. पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 8 में भी 6.3 इंच का ही डिस्प्ले था.
दूसरा फीचर जो पता चला है वो है इस फोन की बैटरी के बारे में. इस फ्लैगशिप फोन में 4000mAh की बैटरी दी जायेगा या फिर 3850mAh की लगायी जाएगी. सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 बहुत जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है. उम्मीद है कि कम्पनी इसे जून में ही लॉन्च कर देगी. और गीकबेंच पर भी यही कहा गया था कि इस फोन को जल्दी लॉन्च किया जायेगा.

Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 के बारे में कुछ वेबसाइट डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कर रहे हैं और कुछ का कहना है कि ऐसा फीचर नहीं दिया जायेगा. मेरे ख्याल से भी अभी सैमसंग अपने किसी भी फोन में डिस्प्ले के अन्दर ही बायोमेट्रिक सेंसर नहीं देगा क्योंकि यह टेक्नोलॉजी अभी शुरुआती स्टेज में ही है. हालाँकि आने वाले कुछेक साल के बाद ये फीचर आम हो जायेगा.

Third party image reference
नोट 9 के कुछ और फीचर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर या Exynos 9810 SoC हो सकता है. पिछले सभी नोट सीरीज के फोन की तरह इसमें भी S पेन दिया जायेगा लेकिन इसबार इम्प्रूव्ड एस पेन होगा और फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo पर चलेगा.

No comments

Latest Articles