जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने कैशबैक ऑफर को एक्सटेंड कर दिया है। यह ऑफर सबसे पहले नवंबर में लॉन्च हुआ था। यह कैशबैक ऑफर ...
जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने कैशबैक ऑफर को एक्सटेंड कर दिया है। यह ऑफर सबसे पहले नवंबर में लॉन्च हुआ था। यह कैशबैक ऑफर 25 नवंबर तक वैलिड था, लेकिन इसके बाद कंपनी ने ऑफर को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया। और एकबार फिर से कंपनी ने इसे 25 दिसंबर तक कर दिया है। इसे जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर कहा गया। इस ऑफर के तहत जियो प्राइम मेंबर्स 399रु या इससे ऊपर के किसी भी प्लान से रिचार्ज करके 2,599रु का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Third party image reference
यहां आपको बता दूं कि 2199रु का लाभ लेने के लिए आपको शॉपिंग करनी पड़ेगी क्योंकि रिलायंस जियो इतने वैल्यू का डिस्काउंट वाउचर देगा। इसलिए मैंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दूंगा, क्योंकि इसको रिडीम करने के चक्कर में आपको और खर्चा करना पड़ेगा।
जियो के इस कैशबैक के लिये MyJio ऐप या जिओ डॉट कॉम साइट से 399 या इससे अधिक का रिचार्ज करने पर कुल 400रु का कैशबैक वाउचर मिलेगा। यह 50-50रु के आठ वाउचर आपके MyJio ऐप में क्रेडिट हो जाएंगे। जिसे आप भविष्य में प्रत्येक रिचार्ज में एक वाउचर को रिडीम कर पाएंगे। अगर आप जिओ ऐप से रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं तो किसी भी डिजिटल वैलेट से रिचार्ज करके 400 का वाउचर पा सकते हैं। लेकिन जो वाउचर मिलेगा उसे आप माई जिओ ऐप में ही रिडीम कर पाएंगे।


No comments