Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो से भी सस्ता- एयरटेल ने 49रु में पेश किया 1GB डेटा प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए एक किफायती प्लान लॉन्च किया है। इस पैक की कीमत 49रु है, जिसमें 1GB डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की व...

एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए एक किफायती प्लान लॉन्च किया है। इस पैक की कीमत 49रु है, जिसमें 1GB डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन होगी। इस 1GB डेटा को 3G या 4G स्पीड से यूज किया जा सकता है।

Third party image reference
इस प्लान का लाभ लेने के लिए, एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को My Airtel ऐप खोलना होगा। उसके बाद 'व्यू बेस्ट ऑफर्स' पर क्लिक करने के बाद डेटा सेक्शन में जाना होगा, जहां यह प्लान दिख सकता है। फिलहाल वहां अभी 51रु का प्लान शो कर रहा है, इसकी भी वैलिडिटी 1 दिन ही है। इसके अलावा एक 99रु का पैक भी इस सेक्शन में दिखेगा। इस पैक में 2GB डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 5 दिन होती है।

Third party image reference
एयरटेल का नया 49रु वाला प्लान अभी सिर्फ चुनिंदा लोगों के मोबाइल नंबर्स और चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध है। यह प्लान काफी दिलचस्प है क्योंकि 50रु से कम कीमत का यह पहला प्लान है जिसमें 1GB डेटा दिया जा रहा है। जियो की बात करें तो जियो 52रु में 1.05GB डेटा प्रदान करता है।
यह प्लान 3रु महंगा है लेकिन इसमें आपको 7 दिन की वैलिडिटी मिलने के साथ कॉलिंग और SMS भी फ्री मिलता है। वहीं एयरटेल न कॉल न SMS, सिर्फ 1GB डेटा दे रहा वो भी केवल 1 दिन के लिए। तो आप किस कंपनी का प्लान इस्तेमाल करना चाहेंगे और वर्तमान में किसका प्लान यूज कर रहे हैं। नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पढ़ते रहने के लिए अभी इस चैनल को फॉलो करें।

No comments

Latest Articles