दोस्तों, अगर आपको याद हो तो आपको मालूम होगा कि कुछ समय पहले जियो ने अपने JioCinema ऐप का वेब वर्जन लॉन्च किया था। और आज रिलायंस जियो ने अप...
दोस्तों, अगर आपको याद हो तो आपको मालूम होगा कि कुछ समय पहले जियो ने अपने JioCinema ऐप का वेब वर्जन लॉन्च किया था। और आज रिलायंस जियो ने अपने सबसे पॉपुलर लाइव टीवी चैनल्स वाला ऐप JioTV का भी वेब वर्जन पेश कर दिया है। बहुत समय पहले से ही जियो के कस्टमर्स इस ऐप का वेब वर्जन लाने की गुहार लगा रहे थे। और अंततः रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों की पुकार सुन उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी।
Third party image reference
इस वेब वर्जन को सिर्फ जियो कस्टमर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप जियो के कस्टमर हैं और आप JioTV को किसी भी ब्राउज़र में चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो टीवी डॉट कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद अपने जियो एकाउंट में लॉगिन करेंगे। कंपनी ने कहा कि जो कंटेंट JioTV ऐप में उपलब्ध हैं, वही सब कुछ वेब वर्जन में भी है।
यहां तक कि वेब इंटरफ़ेस भी बिल्कुल ऐप जैसा ही है जो एंड्रॉइड डिवाइस में मौजूद है। सभी टीवी चैनल्स एक लाइन-बेस्ड इंटरफ़ेस में दर्शाया गया है। आप SD और HD चैनल्स के बीच भी स्विच कर सकते हैं।
Third party image reference
JioTV ऐप के कुछ स्पेशल फीचर्स इस वेब वर्जन में भी मौजूद है। जैसे कि आप किसी भी टीवी चैनल्स के पिछले 7 दिनों के प्रोग्राम को देख सकते हैं जिसे कैच-अप टीवी के नाम से जाना जाता है। भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से रिलायंस जियो लाइव टीवी सर्विस उपलब्ध कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।
JioTV में 550 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स हैं, जो बाकी सभी कंपनियों जैसे एयरटेल के एयरटेल टीवी, वोडाफोन के वोडाफोन प्ले और आईडिया के आईडिया मूवीज & टीवी से ज्यादा है।
Third party image reference
जियो टीवी के वेब वर्जन में भी कंटेंट्स को कई तरह के कैटेगरी में ऐप के जैसा ही रखा है। जैसे, मनोरंजन, मूवीज, स्पोर्ट्स, न्यूज़, म्यूजिक आदि। जियो के इस कदम के बाद अब कस्टमर्स कहीं भी लाइव टीवी का आनंद बिना ऐप के ले सकते हैं और लैपटॉप में बड़ी स्क्रीन पर देखने का मजा ही कुछ और होगा।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इस फीचर को एक बार जरूर इस्तेमाल करके देखें और कमेंट करके बताएं कि आपको कैसा लगा जियो टीवी का वेब वर्जन। और आपने अभी तक हमें फॉलो नहीं किया है तो जरूर कर लें क्योंकि यहां मैं टेक से रिलेटेड न्यूज़ और टिप्स लाता रहता हूँ।
धन्यवाद।


No comments