जी हाँ दोस्तों, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी के रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन को अगले साल 2018 में जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है. दो...
जी हाँ दोस्तों, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी के रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन को अगले साल 2018 में जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है. दो-तीन महीने पहले से ही इस फोन के बारे में लगातार लीक्स आ रहे हैं. पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन लीक होकर आये, फिर फोन का लाइव इमेजेज सामने आया और अब इस डिवाईस के जनवरी में ऑफिसियली लॉन्च होने की खबर आई है.
Third party image reference- डिस्प्ले-
पिछले लीक्स से हमें बहुत कुछ पता चला है. शाओमी रेडमी नोट 5 में हमें बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है अगर इसे रेडमी नोट 4 से तुलना करें तो. कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. और बहुत ही पतला बेजेल होगा.
Third party image reference- प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. नोट 5 दो वेरिएंट में आ सकता है- एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ. फोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट होगा.
- कैमरा-
अब कैमरे की बात करें तो, फोन में 12MP का कैमरा दिया जायेगा, हालाँकि लीक्स में ये भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में 16MP के साथ 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया जायेगा. और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा होगा.
Third party image reference- सॉफ्टवेर और फिंगरप्रिंट-
सॉफ्टवेयर की बात की जाय तो इसमें एंड्राइड का nougat 7.1.2 ऑपरेटिंग सिस्टम डाला जायेगा. रिपोर्ट के अनुसार इस डिवाईस में4000mAh की बड़ी बैटरी होगी और इस रेडमी नोट 5 में नोट 4 की तरह फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा होगा.
- नोट 5 की कीमत?
शाओमी के प्राइसिंग स्ट्रेटेजी को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन की कीमत का अनुमान लगाया जाए तो इसकी कीमत 12,000रु के आस-पास हो सकती है. खैर चलिए जो भी हो वो तो आने वाले एक-डेढ़ महीने में सब क्लियर हो जायेगा.
ऐसे ही टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए आप इस टेक चैनल को फॉलो कर सकते हैं.


No comments