Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Idea ने किया ऐलान, अब इस प्लान में रोज मिलेगा 2GB डेटा, असीमित कॉल और 100 SMS

दोस्तों, कुछ ही दिन पहले वोडाफोन और एयरटेल ने अपने कुछेक प्लान्स में बदलाव करके डेटा डबल या डेढ़ गुना देना शुरू किया था, और आज आईडिया सेलु...

दोस्तों, कुछ ही दिन पहले वोडाफोन और एयरटेल ने अपने कुछेक प्लान्स में बदलाव करके डेटा डबल या डेढ़ गुना देना शुरू किया था, और आज आईडिया सेलुलर ने भी अपने एक टैरिफ प्लान में चेंजेज किया है. आईडिया ने अपने 357 रूपये के डेटा और कॉलिंग प्लान में अब से 2GB डेटा हर रोज देने का ऐलान किया है.

Third party image reference
आईडिया के इस 357 रूपये के टैरिफ प्लान में अब आप 2GB डेली के हिसाब से कुल 56GB डेटा का लाभ ले सकते हैं. क्योंकि इस प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिनों की है. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ रोज 100 SMS भी भेजने के लिए मिलता है. पहले इस पैक में 1.5GB डेटा डेली मिलता था लेकिन अब 500MB एक्स्ट्रा डेटा का मजा ले सकेंगे.

Third party image reference
परन्तु अफ़सोस की बात ये है कि इस प्लान में हुए बदलाव का लाभ सिर्फ मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए किया गया है. अगर आप इन दोनों में से किसी राज्य में रहते हैं तो आप बेशक इसका फायदा उठा सकते हैं. उम्मीद है कि दुसरे सभी सर्किल के लिए भी आईडिया जल्द ही किसी प्लान में बदलाव कर या कोई नया प्लान पेश करके टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचाएगा.

No comments

Latest Articles