जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बे...
जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलेगा। वोडाफोन का ये प्लान जियो के हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर प्लान के बाद आया है।
Third party image reference
प्लान- 198 रुपये
वोडाफोन के इस 198रु के प्लान में असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को मिलेगी। इस पैक में 100 SMS डेली दिया जाएगा। इंटरनेट डेटा की बात करें तो इसमें 1GB 3G/4G डेटा हर रोज मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों तक रहेगी।
प्लान- 229 रुपये
यह प्लान सिर्फ वोडाफोन के नए ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में भी 198 प्लान जितना ही बेनिफिट मिलता है, अनलिमिटेड वॉइस कॉल भारत के किसी भी कोने में कर सकते हैं। रोमिंग में होने पर भी कॉल कर सकते हैं। और 100 SMS रोज मिलने के साथ 1GB डेटा भी डेली मिलेगा। इस डेटा को 2G, 3G या 4G किसी भी हैंडसेट में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्लान की वैधता 28 दिन है।


No comments