Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

31 दिसंबर के बाद इन मोबाइल फोन्स में WhatsApp नहीं चलेगा! देखिये कहीं आपका फोन भी तो नहीं!

जी हां दोस्तों, व्हाट्सऐप अब कुछ स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म्स पर  31 दिसंबर के बाद सपोर्ट करना बंद कर देगा. यानी कि वे सभी स्मार्टफोन जिनमें ये...

जी हां दोस्तों, व्हाट्सऐप अब कुछ स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म्स पर 31 दिसंबरके बाद सपोर्ट करना बंद कर देगा. यानी कि वे सभी स्मार्टफोन जिनमें ये ऑपरेटिंग सिस्टम हैं, व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा. कम्पनी ने अपने ऑफिसियल ब्लॉग पर इस बात की पुष्टि की है.

Third party image reference
दुनिया की सबसे पॉपुलर यह मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप को ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, विंडोज फ़ोन 8.0 और बाकी जो भी पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम हैं उनमें 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सऐप यूज कर पाना संभव नहीं होगा. सीधे शब्दों में कहा जाए तो इन सभी ओएस पर चलने वाले मोबाइल फोन में अब व्हाट्सऐप नहीं चलेगा.

Third party image reference
आने वाले समय में कुछ और पुराने ओएस और कुछ एंड्राइड के भी ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स में व्हाट्सऐप चलना बंद हो जायेगा.
नोकिया symbian S60 में 30 जून 2017 से व्हाट्सऐप बंद किया जा चूका है.
नोकिया S40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा.
एंड्राइड 2.3.7 या इससे भी पुराने एंड्राइड फोन में 1 फरवरी 2020 के बाद ये ऐप नहीं चलेगा.
व्हाट्सऐप ने एक साल पहले भी कहा था कि ये सभी ओएस अब काफी पुराने हो चुके हैं और ऐसे फ़ोन्स जिनमें ये ऑपरेटिंग सिस्टम हैं उसमें अब यह मैसेजिंग ऐप सपोर्ट नहीं कर पायेगा. लेकिन फिर कम्पनी ने इसकी डेडलाइन बढ़ा दी और व्हाट्सऐप सपोर्ट की अंतिम तिथि 30 जून 2017 रखी. और एकबार फिर से इसकी डेडलाइन एक्सटेंड करके 31 दिसंबर 2017 की गयी है.

No comments

Latest Articles