Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो ने 4GB रैम और Face Unlock फीचर के साथ ये दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया, जानिए खासियत

ओप्पो A83 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया. यह फोन काला और सुनहरे रंग में आया है. फोन की कीमत CNY 1,399 (13,700 रूपये ) है. T...

ओप्पो A83 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया.
यह फोन काला और सुनहरे रंग में आया है.
फोन की कीमत CNY 1,399 (13,700 रूपये ) है.

Third party image reference
चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी ओप्पो ने एक किफायती स्मार्टफोन अपने देश में लॉन्च किया है. कम्पनी ने इस फोन का नाम oppo A83 रखा है. इस डिवाईस में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गई है. फोन का डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है.
ओप्पो ए83 को चीन में CNY 1,399 यानी करीब 13,700रु में लॉन्च किया गया है. फोन ब्लैक और सुनहरे कलर में 29 दिसंबर से प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो जायेगा. फ़िलहाल चीन के अलावा दुसरे देश में लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में अभी कोई इंफॉर्मेशन नहीं है.

Third party image reference
ओप्पो A83 का Specifications-
ओप्पो A83 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Color OS 3.2 पर आधारित एंड्राइड nougat 7.1 पर चलता है. फोन को 2.5GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है लेकिन कम्पनी ने ये नहीं बताया की इसमें किस कम्पनी का प्रोसेसर है. ओप्पो के इस फोन में 5.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजोल्युसन 720x1440 पिक्सेल है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इस फोन में कम्पनी ने 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया है. फ्रंट में केवल 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा है. ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी है. एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाकर इस फोन की मेमोरी कैपेसिटी को 256GB तक बढाया जा सकता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए, ओप्पो A83 में 4G सपोर्ट, वाईफाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, blutooth, हैडफ़ोन जैक आदि दी गयी है. फ़ोन में प्रोक्सिमिटी, accelerometer और कम्पास सेन्सर्स मौजूद हैं. फोन को पावर देने के लिए 3090mAh की बैटरी लगी है.
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर देने के बजाय फेसिअल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ फेस अनलॉक फीचर दिया है. कम्पनी का दावा है कि महज 0.18 सेकंड में फेस से फोन अनलॉक हो जाता है. ओप्पो A83 का वजन 143 ग्राम है और फोन की मोटाई मात्र 7.7mm है.
दोस्तों, क्या आपको ओप्पो का स्मार्टफोन पसंद है या नहीं? नीचे कमेन्ट करके अपनी राय जरुर दें.

No comments

Latest Articles