Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने सिर्फ 499रु में Detel का फोन पेश किया, मिलेगा 103रु का टॉकटाइम और सस्ती कॉल दर

भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने डीटेल मोबाइल के साथ साझेदारी करके एक फीचर फोन लॉन्च किया है. बीएसएनएल इस मोबाइल कम्पनी के साथ म...

भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने डीटेल मोबाइल के साथ साझेदारी करके एक फीचर फोन लॉन्च किया है. बीएसएनएल इस मोबाइल कम्पनी के साथ मिलकर Detel D1 नामक बेसिक फोन में आकर्षक ऑफर दे रहा है. जो भी यूजर डीटेल डी1 फोन को खरीदेंगे उन्हें BSNL का फ्री कनेक्शन दिया जायेगा. फोन की कीमत मात्र 499 रूपयेहै और इसे 23 दिसंबर से ही पुरे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है और इसे ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
बीएसएनएल इस फोन को खरीदने वालों को 103रु का टॉकटाइम देगा और साथ ही काफी सस्ती दर पर कॉल करने के लिए देगा और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों तक की होगी. इस फोन में आप BNSL से BSNL नेटवर्क पर 15 पैसे प्रति मिनट की रेट से कॉल कर पाएंगे. अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर 40 पैसे प्रति मिनट चार्ज किया जायेगा.
इसके अलावा यह सार्वजनिक टेलिकॉम कम्पनी यानी BSNL डीटेल के इस फोन में 28 दिनों के लिए पर्सनल रिंगटोन बिलकुल मुफ्त सेट करने की सुविधा भी दे रहा है.

Third party image reference
Detel D1 का स्पेसिफिकेशन-
जैसा कि आपको पता चल ही गया होगा कि यह एक फीचर फोन है. इसमें सिर्फ एक सिम ही लगाया जा सकता है.
फोन में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले लगा है. डीटेल डी1 में टॉर्च लाइट, फोनबुक, एफएम रेडियो, स्पीकर और वाइब्रेशन मोड मौजूद हैं.
कॉलिंग और sms के लिए इस मोबाइल में सब चीज उपलब्ध है.
फोन की बैटरी 650mAh की है.

No comments

Latest Articles