Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Airtel का Jio पर बड़ा हमला! लॉन्च किया 93रु में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डेली डेटा प्लान

दोस्तों, टेलीकॉम कंपनियों के बीच छिड़ी डेटा वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने प्रीपे...

दोस्तों, टेलीकॉम कंपनियों के बीच छिड़ी डेटा वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए काफी सस्ता प्लान पेश किया है।

Third party image reference
एयरटेल ने 93 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत प्रीपेड ग्राहकों को हर रोज 1GB इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स करने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS भी भेजने के लिए मिलेगा। और इस टैरिफ प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की होगी।

Third party image reference
कंपनी के टर्म्स एंड कंडीशन के अनुसार आप रोज 250 मिनट से ज्यादा फ्री वॉइस कॉल नहीं कर पाएंगे और सप्ताह में कुल मिलाकर 1000 मिनट ही बात कर सकते हैं।इस लिमिट को पार करने पर प्रति मिनट 30 पैसा मेन बैलेंस से कटने लगेगा। इसके साथ ही अगर आपने 300 से ज्यादा यूनिक नम्बर्स पर कॉल किया, तो भी आपसे चार्ज वसूला जाने लगेगा।

Third party image reference
एयरटेल का यह प्लान जियो के 98रु के प्लान को टक्कर दे सकता है। जियो अपने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 140 SMS और 2.1GB डेटा देता है। प्लान की वैधता 14 दिनों की होती है।आपकी नजर में सबसे बढ़िया और किफायती प्लान किस कंपनी का होता है, नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और अपनी राय दें।
टेक्नोलॉजी से रिलेटेड खबरों के लिए आप इस चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं।

No comments

Latest Articles