Third party image reference जी हां दोस्तों, भारत में मोटो G5S प्लस की कीमत में कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन अगस्त में 15,999रु में ल...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, भारत में मोटो G5S प्लस की कीमत में कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन अगस्त में 15,999रु में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इस फोन में 1000रु की कमी कर दी गयी है तो यह अब 14,999रु में बेचा जाएगा। लेनोवो ब्रांड की मोटो ने आज शुक्रवार 29 दिसंबर को इस बात की पुष्टि की है। मोटो के इस फोन को नई कीमत पर अमेज़न इंडिया और मोटो हब स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और ग्रे कलर में मिलता है।
Third party image reference
मोटो G5S प्लस का हाइलाइटिंग फीचर है इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप। इसमें 13MP का दो प्राइमरी कैमरा लगा है। फोन का डिज़ाइन भी काफी अच्छा है, इसका बॉडी मेटालिक है, वाटर रेपेलेंट नैनो-कोटिंग की वजह से यह फोन स्प्लैश-प्रूफ भी है। इस फोन ले साथ टर्बो-पावर चार्जर मिलता है जो फ़ास्ट चार्जिंग में मदद करता है।
फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और यह एंड्रॉइड nougat 7.1 पर चलता है। मोटो जी5 एस प्लस में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया हुआ है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी लगा है।
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 625 लगा है। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि इसमें 13MP का डुअल रियर कैमरा है, जो f/2.0 अपरचर के साथ है। इसका कैमरा डेप्थ एडिटिंग सॉफ्टवेयर और कलर correcting डुअल LED फ़्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ है।
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए मोटो G5S प्लस में 4G VoLTE सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी आदि उपलब्ध हैं। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट में है और प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट सेंसर, accelerometer सेंसर भी मौजूद हैं।
Third party image reference
फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी दी हुई है। और इसका टर्बो चार्जर 15 मिनट के चार्ज में 6 घंटे का बैटरी लाइफ देती है। स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है और इसकी मोटाई 8mm है।


No comments