Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो फिर से डाउनलोड स्पीड के मामले में नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बना

आज  टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया  यानी ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों का मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड का डाटा रिलीज किया है। ट्राई ने ये ...

आज टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों का मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड का डाटा रिलीज किया है। ट्राई ने ये डाटा अक्टूबर का पेश किया है, जिसमें एकबार फिर से रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के मामले में नंबर 1 रहा।

Third party image reference
अक्टूबर महीने में जियो का एवरेज डाउनलोड स्पीड 19.6mbps रहा। जबकि आईडिया सेल्युलर ने अपलोड स्पीड में सबसे टॉप पर रहा। आईडिया ने 6.5mbps की अपलोड स्पीड अक्टूबर में दर्ज की। आप जानते ही हैं कि अपलोड स्पीड बहुत मायने रखता है जब कोई फ़ोटो, वीडियो या कोई फ़ाइल अटैचमेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करना होता है। और डाऊनलोड स्पीड ऑनलाइन उपलब्ध फ़ोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट एक्सेस करने में मदद करता है।

Third party image reference
जियो नेटवर्क का 4G स्पीड वोडाफोन से लगभग दोगुना था, वोडाफोन का औसत स्पीड अक्टूबर माह में 9.3mbps ही था। हालांकि जियो का औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर में रिकॉर्ड किया गए स्पीड से थोड़ा कम है। सितंबर में जियो का स्पीड 21.9mbps था।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की बात करें तो इसने महज 8.7mbps की एवरेज डाउनलोड स्पीड दर्ज की, वहीं आईडिया का डाउनलोड स्पीड भी एयरटेल के करीब रहा। आईडिया का स्पीड 8.6mbps रिकॉर्ड किया गया।
इसलिए रिलायंस जियो ने इसबार भी नंबर वन का ताज अपने पास रखा। दोस्तों, आपको किसका नेटवर्क पसंद है और क्यों? नीचे कमेंट करके अपनी राय दें।

No comments

Latest Articles