Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Sony का Xperia सीरीज का ये दमदार फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा

जी हां दोस्तों, मोबाइल की दुनिया की जानी मानी कंपनी सोनी 2018 में मिड-रेंज और हाई-एन्ड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पिछले कुछ दिनों से इन फोन्स...

जी हां दोस्तों, मोबाइल की दुनिया की जानी मानी कंपनी सोनी 2018 में मिड-रेंज और हाई-एन्ड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पिछले कुछ दिनों से इन फोन्स के बारे में लीक्ड खबरें आती रही है। लेकिन आज सोनी के एक हाई-एन्ड सेगमेंट के स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेसन्स निकलकर सामने आई है।

Third party image reference
इस फोन का नाम होगा Sony Xperia XZ Pro और यह सोनी का पहला फोन होगा जिसमें 4K HDR OLED डिस्प्ले लगा होगा। इस डिवाइस के कुछ फीचर्स Xperia ब्लॉग पर उजागर हुई है, तो चलिए देखते हैं कि इस फोन के क्या-क्या स्पेक्स होंगे।
सोनी एक्सपेरिया XZ प्रो का अनुमानित स्पेसिफिकेसन्स-

Third party image reference
हैंडसेट के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 5.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसका रिजोल्यूशन 4K होगा और यह HDR भी सपोर्ट करेगा। इतना हाई रिजोल्यूशन का डिस्प्ले वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा।
इसके बाद प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लगाया जाएगा, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी। इसके अलावा एक्सटर्नल माइक्रो-एसडी लगाकर 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकेगा। फोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलेगा।

Third party image reference
डिवाइस के कैमरे की बात की जाय तो खबर है कि इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें एक 18MP का और दूसरा 12MP का कैमरा सेंसर हो सकता है। फ्रंट में सेल्फी शूटर कैमरा 13MP का अनुमानित है।
एक्सपेरिया XZ प्रो को 3420mAh की बैटरी से पॉवर किया जा सकता है, जो क्विक चार्जिंग 4.0 भी सपोर्ट करेगा। फोन चार तरह के रंगों में उपलब्ध होगा- प्लैटिनम क्रोम, जेट ब्लैक, गोल्डन कॉपर और कॉस्मिक ब्लू।
लेटेस्ट टेक न्यूज़ और इससे संबंधित अन्य खबरों के लिये टेक्निकल रमण को फॉलो करना न भूलें।

No comments

Latest Articles