Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग ने Galaxy On Nxt का नया वेरिएंट लॉन्च किया, कीमत है मात्र 10,999 रुपये

सैमसंग ने आज 1 जनवरी 2018 को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करके नए साल का उद्घाटन कर दिया है। जी हां सैमसंग ने  गैलेक्सी On Nxt का 16GB स्टोरेज ...

सैमसंग ने आज 1 जनवरी 2018 को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करके नए साल का उद्घाटन कर दिया है। जी हां सैमसंग ने गैलेक्सी On Nxtका 16GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। और फ़ोन की कीमत 10,999 रुपये रखी है। यह 16GB वेरिएंट का स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 3 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
अगर आप इस फोन को 3 से 5 जनवरी के बीच खरीदते हैं तो आप इसे सिर्फ 9,999रु में पा सकते हैं, क्योंकि इस तारीख को फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनान्जा सेल चलने वाला है। जहाँ तरह-तरह के मोबाइल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा।

Third party image reference
आपको याद दिला दूं कि ओरिजिनल Galaxy On Nxt अक्टूबर 2016 में 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया था। ये जो नया वेरिएंट लॉन्च हुआ, इसमें भी वही सब फीचर्स हैं। सिर्फ स्टोरेज कम दी गयी है और शायद इसलिए प्राइस कम है।
इस फोन का बॉडी भी मेटालिक डिज़ाइन का है, ऊपर और नीचे प्लास्टिक बॉडी पर मेटालिक फिनिशिंग की गयी है। डिस्प्ले पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास लगा हुआ है।

Third party image reference
सैमसंग के सभी फोन्स की तरह इसमें भी होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। प्रोसेसर सैमसंग का ही Exynos 7870 लगा हुआ है, जिसके साथ 3GB रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है।
माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का लगाया जा सकता है। गैलेक्सी On Nxt 16GB वेरिएंट डुअल माइक्रो सिम स्लॉट के साथ है। फोन पूरी तरह से 4G VoLTE रेडी है। यह एंड्रॉइड के मार्शमैलो 6.0.1 ओएस पर चलता है।

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें भी 13MP का रियर कैमरा f/1.9 अपरचर, ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ है। फ्रंट में 8MP का कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। इस डिवाइस में 3300mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है।
खबर है कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी On सीरीज के और फोन लॉन्च करेगा। अगला जो On सीरीज का स्मार्टफोन होगा वह एक्सक्लूसिवली अमेज़न इंडिया के द्वारा बेचा जाएगा और ये फोन मुख्यतः डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फोटाग्राफी एलिमेंट पर फोकस करेगा।
आपका क्या नजरिया है, सैमसंग के इस On सीरीज के बारे में और क्या आप सैमसंग का फोन पसंद करते हैं या नहीं? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Latest Articles