आखिरकार, टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक करने के लिए नए तरीके को लागू कर ही दिया है। UIDAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को IVRS ...
आखिरकार, टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक करने के लिए नए तरीके को लागू कर ही दिया है। UIDAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को IVRS आधारित लिंकिंग मेथड लाने के लिए कहा था, ताकि कस्टमर आसानी से अपना आधार लिंक कर सके। अब आपको सिम ऑपरेटर के स्टोर में जाने की कोई जरूरत नहीं है।
Third party image reference
बस अब आपको टॉल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना है। अगर आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की सोच रहे हैं तो निम्न IVRS मेथड को फॉलो करें।
1) सबसे पहले 14546 पर अपने उस नंबर से कॉल करें जिसे आपको आधार से लिंक करना है।
2) कॉल कनेक्ट हो जाने के बाद आपसे भाषा चुनने के लिए कहा जायेगा। आप अपनी पसंद की भाषा चुन लेंगे।
3) अब आपसे आपका आधार नंबर डालने के लिए कहा जायेगा। आधार नंबर डालने के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर इसे UIDAI के पास भेज देगा।
4) वेरीफाई हो जाने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे आप एंटर करेंगे। इसे डालते ही कॉल डिसकनेक्ट हो जाएगा और आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज आ जायेगा।
Third party image reference
बस इतना करते ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा, है ना आसान! मैंने भी अपना एक सिम 1 से 2 मिनट के भीतर ही लिंक किया। आप भी अपने नंबर को जल्दी लिंक कर लें। क्योंकि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख नजदीक आती जा रही है, और अंतिम तारीख है 6 फरवरी 2018.
देश दुनिया की तमाम टेक ख़बरों के लिए अभी टेक्नीकल रमण को फॉलो करें.


No comments