लगता है भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच टैरिफ वॉर 2018 में भी चालू रहने वाला है। आज आईडिया सेलुलर ने 93रु का नया डेटा और कॉलिंग प्लान पेश क...
लगता है भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच टैरिफ वॉर 2018 में भी चालू रहने वाला है। आज आईडिया सेलुलर ने 93रु का नया डेटा और कॉलिंग प्लान पेश किया है। आईडिया ने यह प्लान एयरटेल के 93रु के प्लान और जियो के 98रु के प्लान से टक्कर लेने के लिए लॉन्च किया है।
Third party image reference
आईडिया अपने इस 93 रुपये के टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डेटा दे रहा है। ये डेटा आप अपने 2G, 3G या 4G किसी भी हैंडसेट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक की वैलिडिटी पूरे 10 दिनों की होगी।
आईडिया ने कहा है कि ये प्लान नॉन-कमर्शियल यूज के लिए है। अनलिमिटेड कॉलिंग हर रोज 250 मिनट तक ही किया जा सकता है और सप्ताह भर में 1000 मिनट तक फ्री कॉल कर सकते हैं। इसके बाद कॉलिंग करने पर 1p/sec की दर से चार्ज किया जाने लगेगा।
Third party image reference
इस प्लान का लाभ लेने के लिए आईडिया यूजर अपने फ़ोन से USSD कोड *150*93# डायल कर इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं। या फिर इजी रिचार्ज से भी इस प्लान का फायदा लिया जा सकता है।
आपको याद ही होगा, कुछ दिन पहले एयरटेल ने भी 93रु का प्लान पेश किया था और एयरटेल ने असीमित कॉलिंग की सुविधा दी थी। इसके प्लान में डेली और वीकली कॉल्स की कोई लिमिट नहीं थी। जबकि आईडिया में कॉल्स करने की एक सीमा है।
Third party image reference
दोस्तों, आपको क्या लगता है! 2018 में किस टेलीकॉम कंपनी का बोलबाला रहेगा? कमेंट करके जरूर बताएं।


No comments