Copyright Holder: Teknikal Raman
जी हां दोस्तों, दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने आज पहली बार कोई 4G टैबलेट 10 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने Galaxy Tab A 7.0 (2018) भारत में मात्र 9,500रु में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट दो कलर वेरिएंट में मिलेगा- सफेद और काला। इसे 5 जनवरी से रिटेल स्टोर्स और अमेज़न डॉट इन से बेचा जाएगा। गैलेक्सी टैब A 7.0 (2018) में किड्स मोड है जिसमें बच्चों के लिए एजुकेशनल कंटेंट उपलब्ध होते हैं।
Third party image reference
जैसा कि मैंने कहा, इस टैब में किड्स मोड है। इसके अलावा इस ऐप में parental control मोड भी है, जिससे बच्चे के पैरेंट्स उन पर नजर रख सकते हैं और ऐप इस्तेमाल करने के समय को सीमित या बाधित कर सकते हैं।
सैमसंग के इस टैबलेट के साथ जियो का भी ऑफर दिया जा रहा है। जिसके तहत इन टैब को खरीदने वाले ग्राहक जियो की तरफ से 2000रु तक का कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए यूजर को 299रु से जियो का रिचार्ज हर माह अगले 24 महीने तक करना होगा।
Third party image reference
जब ग्राहक 12 महीने तक रिचार्ज कर लेगा तो उन्हें 800रु का कैशबैक उनके JioMoney वॉलेट में ऐड कर दिया जाएगा। इसके बाद 24 महीने तक लगातार रिचार्ज करते रहने पर पूरे 1200रु का कैशबैक फिर जिओ मनी में भेज दिया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी टैब A 7.0 (2018) का Specifications-
Third party image reference
गैलेक्सी टैब A 7.0 (2018) एक 4G VoLTE रेडी टैबलेट है जिसमें 7 इंचका WXGA TFT डिस्प्ले है। टैबलेट को 1.5GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। डिवाइस में 1.5GB रैम है और 8GB इंटरनल मेमोरी दी हुई है। इसमें बाहरी मेमोरी कार्ड 200GB तक का लगाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो कैमरा कुछ खास नहीं है। सैमसंग ने इन टैब में 5MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस फीचर के साथ है लेकिन इसमें LED फ़्लैश नहीं है। फ्रंट में सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए 2MP का कैमरा है।
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस गैलेक्सी टैब में Wi-Fi 802.11 b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ग्लोनास, VoLTE, एफएम रेडियो आदि उपलब्ध हैं। टैबलेट में एक Accelerometer सेंसर भी है। और बैटरी की बात की जाय तो इसमें 4000mAh की Li-ion बैटरी लगाई गई है।
आपको याद दिला दूं कि गैलेक्सी टैब A (2017) सितंबर 2017 में 8 इंच डिस्प्ले के साथ 17,990रु की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसबार सैमसंग ने काफी सस्ता 4G टैबलेट लॉन्च करके बजट सेगमेंट का डिवाइस पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर गैलेक्सी टैब A का 2018 मॉडल पेश किया है। अब देखना है कि यह टैबलेट लोगों को पसंद आता है या नहीं।
Third party image reference
दोस्तों, आपको कैसा लगा सैमसंग का ये टैब? कमेंट करके अपनी राय दें और ऐसे ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को पढ़ते रहने के लिए टेक्निकल रमण को फॉलो करना भी न भूलें।