Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4GB रैम के साथ Nokia 6 (2018) चीन में लॉन्च हुआ, जल्द देगा भारत में भी दस्तक

एचएमडी ग्लोबल ने आज नए साल का पहला फोन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने सेकंड जेनेरेशन का नोकिया 6 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। यह...

एचएमडी ग्लोबल ने आज नए साल का पहला फोन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने सेकंड जेनेरेशन का नोकिया 6 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल जनवरी 2017 में लॉन्च हुए नोकिया 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। चीन में नए नोकिया 6 (2018) की बुकिंग भी शुरू हो गयी है और इसे 10 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में भी नोकिया का ये स्मार्टफोन जल्द ही आने की संभावना है।

Third party image reference
नोकिया का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है। एक 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, जिसकी कीमत CNY 1,499 यानी लगभग 14,600रुहै। दूसरा है 64GB स्टोरेज क्षमता के साथ और इसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग 16,600रु) है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होंगे।

Third party image reference
नोकिया 6 ( 2018 ) का स्पेसिफिकेसन और फीचर्स-
पिछले साल के नोकिया 6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट में था, लेकिन इसबार कंपनी ने इसका फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में दिया है। इस नए नोकिया 6 में कैपेसिटिव बटन को भी हटा दिया गया है। कैपेसिटिव Key स्क्रीन में ही दे दिया गया है। फोन का बॉडी मेटालिक है, जिसे 6000 सीरीज के अलुमिनियम से बनाया गया है।

Third party image reference
फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है। यह हाइब्रिड डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉइड nougat 7.1 ओएस पर चलता है और भविष्य में इसे एंड्रॉइड ओरियो का भी अपडेट मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 630 SoCलगाया गया है, जो कि 2.2GHz पर क्लॉकड है। 4GB की रैम के साथ 32GB और 64GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन है। एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 128GB तक का लगाया सकता है।

Third party image reference
अब कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में HMD ग्लोबल ने 16MP का रियर कैमरा डुअल टोन LED फ़्लैश के साथ दिया है। कैमरे का अपरचर f/2.0 है। फ्रंट में 8MP का 84 डिग्री wide-angle लेंस के साथ है। इस कैमरे का भी अपरचर f/2.0 है।
कंपनी ने इस डिवाइस में प्रोप्राइटरी डुअल-साइट टेक्नोलॉजी दिया है जिसकी मदद से फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से एक साथ लगातर शॉट्स लिए जा सकते हैं और बोथि क्रिएट किया जा सकता है।

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, एफएम रेडियो, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 3.5mm जैक उपलब्ध है।
इसके अलावा फोन की बैटरी 3000mAh की है जो फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 172 ग्राम है और हैंडसेट की मोटाई 8.6mm है।

Third party image reference
भारत में अगर नोकिया 6 (2018) को इसी कीमत पर लॉन्च किया जाता है तो यह शाओमी के Mi A1 को टक्कर दे सकता है, जिसकी कीमत अभी 12,999रु है। इसके अतिरिक्त मोटोरोला के मोटो G5S प्लस से भी ये मुकाबला कर सकता है। चलिये देखते हैं कब भारत में नोकिया 6 का ये नया वर्जन लॉन्च होता है।

Third party image reference
दोस्तों, अगर आपको हमारा टेक न्यूज़ पसंद आता है तो लाइक करने के साथ शेयर भी करें। और आपने अभी तक इस टेक चैनल को फॉलो नहीं किया है तो पीला वाला फॉलो बटन प्रेस करके जरूर कर लें।

No comments

Latest Articles