देश की जानीमानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और आईडिया ने अपने सबसे पॉपुलर टैरिफ प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। दोनों ही कंपनियों ने जियो के नए ऑ...
देश की जानीमानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और आईडिया ने अपने सबसे पॉपुलर टैरिफ प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। दोनों ही कंपनियों ने जियो के नए ऑफर से मैच करने के लिए ऐसा किया है।
Third party image reference
एयरटेल ने अपने 448रु और 509रु के प्लान की वैधता एक्सटेंड की है, वहीं आईडिया ने भी 449रु और 509रु के टैरिफ प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। दोनों कंपनियों के ये दोनों ही प्लान्स सभी सर्कल्स में प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
सबसे पहले एयरटेल की बात करते हैं। एयरटेल का जो 448रु का प्लान है, इसमें पहले अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1GB डेटा 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता था। लेकिन अब इस प्लान की वैधता बढ़ाकर 82 दिन कर दी गयी है।
Third party image reference
दूसरा प्लान जो 509रु का है, जिसमें डेली 1GB डेटा और असीमित कॉल्स 84 दिन की वैधता के साथ मिलता था। परंतु अब से इस पैक की वैलिडिटी पूरे 91 दिन रहेगी। इन दोनों ही प्लान्स में आपको रोमिंग कॉल्स करने की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिया जाता है और एयरटेल की कुछ सर्विसेज जैसे Airtel TV और Wink Music का भी लाभ ले सकते हैं।
Third party image reference
अब बात करते हैं आईडिया के बारे में। जैसा कि मैंने पहले बताया कि आईडिया ने अपने 449 और 509 प्लान की वैधता बढ़ायी है। एयरटेल की तरह आईडिया भी अपने 449रु के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ असीमित कॉल्स, 100 SMS और डेली 1GB डेटा देता था। लेकिन इसने भी अपने इस प्लान की वैधता बढ़ाकर 82 दिन कर दिया है।
अगला प्लान जो 509रु का है, इसमें भी वही अनलिमिटेड कॉल के साथ डेली 1GB डेटा और 100 SMS हर रोज मिलता है। पहले इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब से 91 दिन तक इस प्लान की वैधता रहेगी।
Third party image referenceहालांकि जियो और एयरटेल की तरह आईडिया अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग करने नहीं देता है। आईडिया के प्लान में डेली 250 मिनट से ज्यादा वॉइस कॉल्स करने नहीं दिया जाएगा। और सप्ताह में आप 1000 मिनट से ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे। इस लिमिट को क्रॉस करने पर आपके मेन बैलेंस से पैसा चार्ज किया जाने लगेगा।
जियो और एयरटेल के प्लान में कोई डेली और वीकली लिमिट नहीं है, यूजर बेफिक्र होकर जितना मन उतना बात कर सकते हैं।


No comments