Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Redmi Note 5 की कीमत हुई लीक, 7000रु से भी कम कीमत में हो सकता है लॉन्च!

शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। पिछले कुछ हफ़्तों से इस फोन के बारे में लीक्स और रयूमर्स आ रहे हैं। हैंडसेट की कुछ लाइव तस्...

शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। पिछले कुछ हफ़्तों से इस फोन के बारे में लीक्स और रयूमर्स आ रहे हैं। हैंडसेट की कुछ लाइव तस्वीरें भी वेबसाइट पर नजर आयी थी। अब एक वेबसाइट ने रेडमी नोट 5 की कीमत के बारे जो बात कही है वो काफी चौकाने वाला है।

Third party image reference
गिजमो चाइना की रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 5 को एक कांटेस्ट के लिए प्राइज लिस्ट में देखा गया, जिसे शाओमी चाइना MIUI फोरम द्वारा होस्ट किया जाएगा। वहीं पर लिस्टिंग में रेडमी नोट 5 की कीमत 699 युआन यानी लगभग 6,800रु दिखाई गई है।

Third party image reference
हालांकि, वही Gizmo China रिपोर्ट कहती है इसमें टाइपिंग मिस्टेक भी हो सकता है और शायद रेडमी नोट 5A की जगह सिर्फ नोट 5 लिखा गया होगा। क्योंकि आप जानते ही हैं कि रेडमी नॉट 5A की कीमत 7 हजार के आस पास है।

Third party image reference
नवंबर 2017 में ओप्पो मार्ट नामक वेबसाइट पर भी रेडमी नोट 5 स्पॉट हुआ था। लिस्टिंग से अब तक हमें इस फोन की कुछ स्पेक्स तो पता चल ही चुकी है। जैसे नोट 5 में 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3GB/4GB की रैम होगी। और स्टोरेज 32GB/64GB रहेगी। डिवाइस एंड्रॉइड नॉगट पर आधारित MIUI 9 पर चलेगा। 4000mAh की बैटरी लगी होगी।

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा होने की उम्मीद है। लेकिन पिछले रयूमर्स में कहा गया था कि डुअल रियर कैमरा 16MP+ 5MP का होगा।
खबर ये भी है कि शाओमी इस रेडमी नोट 5 को क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ इंडिया में और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ चीन में दो वेरिएंट में पेश कर सकता है। फिलहाल यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा, अभी कुछ कह नहीं जा सकता।

No comments

Latest Articles