Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल 4G Hotspot अमेज़न इंडिया पर हुआ उपलब्ध, खरीदें मात्र 999रु में

एयरटेल का 4G हॉटस्पॉट अब अमेज़न इंडिया से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। अभी तक एयरटेल अपने खुद के ऑनलाइन स्टोर से इसे बेच रहा था ...

एयरटेल का 4G हॉटस्पॉट अब अमेज़न इंडिया से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। अभी तक एयरटेल अपने खुद के ऑनलाइन स्टोर से इसे बेच रहा था लेकिन अब कस्टमर ई-कॉमर्स पोर्टल अमेज़न से भी खरीद पाएंगे। एक महीने पहले ही कंपनी ने Airtel 4G Hotspot की कीमत में कटौती के साथ इस डिवाइस के अमेज़न पर आने की सूचना दे दी थी।

Third party image reference
एयरटेल ने इस हॉटस्पॉट की कीमत में स्थायी कटौती दिसंबर 2017 में की थी और तब से इसकी कीमत 999रु ही है। एयरटेल ने ऐसा JioFi डिवाइस से मुकाबला करने के लिए किया था। और अब यह जियो के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि जियो भी अपना JioFi डिवाइस 999रु में सेल कर रहा है और एयरटेल भी अपना 4G हॉटस्पॉट इसी दाम में बेच रहा है।

Third party image reference
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट का स्पेसिफिकेसन और फीचर्स-
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट को चाइनीज कंपनी Huawei ने बनाया है। इस डिवाइस से कस्टमर Wi-fi हॉटस्पॉट जोन कहीं भी बना सकते हैं।
इस 4G हॉटस्पॉट से 10 डिवाइस को एक ही समय में कनेक्ट किया जा सकता है और इंटरनेट का आनंद लिया जा सकता है।
हालांकि जियो के JioFi में 31 डिवाइस को जोड़ा जा सकता है, जो एयरटेल से 2 गुना ज्यादा है।

Third party image reference
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट में 1500mAh की बैटरी लगी है और यह 6 घंटे से भी ज्यादा का बैटरी बैकअप देती है।
एयरटेल का यह डिवाइस सिर्फ एयरटेल के ही 4G सिम में काम करता है।
इस हॉटस्पॉट का सबसे खास बात यह है कि 4G नेटवर्क नहीं रहने पर ऑटोमैटिक 3G नेटवर्क पकड़ लेता है।
एयरटेल 4G हॉटस्पॉट के लिए टैरिफ प्लान्स-

Third party image reference
इस डिवाइस के लिए एयरटेल का प्लान 499रु से शुरू होता है और 12000रु तक जाता है। एयरटेल कुछ प्लान्स के साथ आकर्षक ऑफर भी दे रहा है, जैसे 1GB डेटा हर रोज कुछ टैरिफ प्लान में दिया जा रहा है। 499रु के प्लान में एक महीने तक डेली 1जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है।
अमेज़न के अलावा एयरटेल के रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर से भी मात्र 999 रुपये में एयरटेल 4G हॉटस्पॉट को खरीदा जा सकता है।

No comments

Latest Articles