Third party image reference देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 59रु के प्लान में दिलचस्प बदलाव किया है। कंपनी इस टैरि...
Third party image referenceदेश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 59रु के प्लान में दिलचस्प बदलाव किया है। कंपनी इस टैरिफ प्लान में अब अनलिमिटेड वॉइस कॉल रोमिंग में भी दे रही है। साथ में 500MB डेटा भी दिया जा रहा है और इस प्लान की वैलिडिटी 7 या 10 दिन नहीं, पूरे 27 दिन है। अब तक किसी और टेलीकॉम कंपनी ने इतनी कम कीमत में लगभग एक महीने की वैधता वाला प्लान पेश नहीं किया है।
Third party image reference
हालांकि एयरटेल का यह प्लान फिलहाल कोलकाता के प्रीपेड यूजर के लिये उपलब्ध है। कंपनी दूसरे सर्किल्स के लिए यह प्लान जल्द पेश कर सकती है। अभी अन्य क्षेत्रों में एयरटेल 59रु में केवल 7 दिनों की ही वैलिडिटी के साथ असीमित कॉल्स, 500 डेटा और 100 SMS दे रहा है।
Third party image reference
कोलकाता के ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाया जरूर गया है लेकिन इन यूजर्स को 100 SMS नहीं दिया जाएगा। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए बहुत ही किफायती और उपयोगी है जो हमेशा कॉलिंग ही करते हैं।
इस तरह का प्लान जियो भी अपने ग्राहकों को नहीं दे रहा है। जियो अपने 52रु के प्लान में सिर्फ 7 दिनों के लिये अनलिमिटेड कॉलिंग, 150MB डेटा और 70 SMS देता है।
दोस्तों, आपकी नजर में एयरटेल बढ़िया है या जियो? अपनी राय कमेंट करके दें।

