Third party image reference जी हाँ दोस्तों, डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलिकॉम (DoT) ने 13 अंको वाला मोबाइल नंबर जारी कर दिया है. डॉट ने ये नम...
Third party image reference
जी हाँ दोस्तों, डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलिकॉम (DoT) ने 13 अंको वाला मोबाइल नंबर जारी कर दिया है. डॉट ने ये नम्बर्स टेलिकॉम ऑपरेटर्स को मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन की टेस्टिग के लिए सौपा है. इनमें कार ट्रैकिंग डिवाईस, स्मार्ट इलेक्ट्रिक मीटर आदि शामिल है. DoT ने भारती एयरटेल, जियो, वोडाफोन, आईडिया और बीएसएनएल को ये 13 डिजिट वाले नम्बर्स केवल टेस्टिंग के इरादे से दिया गया है.
Third party image reference
डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलिकॉम के द्वारा ऑपरेटर्स को भेजे गए लेटर्स में कहा गया है कि अथॉरिटी ने 10 लाख M2M कोड सिर्फ टेस्टिंग के लिए प्रत्येक लाइसेंस सर्विस एरिया में सर्विस प्रोवाइडर्स को दिया है. M2M कम्युनिकेशन सिर्फ स्मार्ट होम, स्मार्ट कार आदि के लिए है और ये आपके मोबाइल नंबर में शामिल नहीं किया जायेगा, वो तो 10 डिजिट के ही रहेंगे.
Third party image reference
ट्राई ने कहा है कि M2M कम्युनिकेशन 1 जुलाई 2018 से प्रभावी हो जायेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि M2M कम्युनिकेशन का मतलब होता है मशीन से मशीन के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करना जहाँ कई डिवाईस एक दुसरे से इनफार्मेशन साझा करेंगे और इंसानों को इसे कण्ट्रोल करने की कोई आवश्यकता नहीं होती.


No comments