भारत में नंबर वन चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने अपकमिंग फोन मी7 में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अन्दर ही सेट करने वाली है. शाओमी का य...
भारत में नंबर वन चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने अपकमिंग फोन मी7 में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अन्दर ही सेट करने वाली है. शाओमी का यह स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है. शाओमी Mi 7 मी 6 का अगला वर्जन है. और इस फोन में आपको iPhone 10 जैसा notch भी डिस्प्ले में देखने को मिल सकता है.
Third party image reference
पिछले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये फ्लैगशिप फोन 8GB रैम और 4480mAh की बैटरी के साथ आयेगा. और अभी शाओमी के सीईओ ली जून ने कन्फर्म किया कि शाओमी मी7 में डिस्प्ले के अन्दर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जायेगा. मी7 क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 से पॉवर किया जा सकता है. इस फोन में 5.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसमें 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी.
Third party image reference
शाओमी मी7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा और फोन का रियर बॉडी पूरी तरह से मेटल का बना होगा. इसका मतलब ये स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा. इस फोन के डिस्प्ले में जो notch होगा वो आईफोन 10 से भी छोटा होगा और इस वजह से डिस्प्ले काफी बड़ी नजर आयेगी. इस फोन के बारे में अभी बस इतनी ही जानकारी मिली है.
Third party image reference
अगर कुछ और इनफार्मेशन इसके बारे में मिलेगी तो आपको जरुर बताया जायेगा. और हां शाओमी एक गेमिंग स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है. शायद 13 अप्रैल को ब्लैक शार्क नाम वाला ये गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जायेगा.


No comments