जी हां दोस्तों, आज हम जिस सैमसंग स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वो है गैलेक्सी J7 मैक्स. वैसे तो यह फोन बहुत ही ज्यादा कीमत में लॉन्च हुआ था...
जी हां दोस्तों, आज हम जिस सैमसंग स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वो है गैलेक्सी J7 मैक्स. वैसे तो यह फोन बहुत ही ज्यादा कीमत में लॉन्च हुआ था लेकिन अब यह सिर्फ 14,900रूपये में उपलब्ध है. इस फोन में कम्पनी ने सेल्फी लवर्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए 13 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया है. लोगों को ज्यादा रैम वाले फोन पसंद हैं तो इसलिए सैमसंग ने इसमें 4GB की रैम दी है.
Third party image reference
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिल जाता है. फोन का बॉडी एल्युमीनियम का बना है. गैलेक्सी J7 मैक्स में आप डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही 256GB तक की मेमोरी कार्ड इस फोन में यूज की जा सकती है. यह फोन एंड्राइड के nougat 7.0 ओएस पर चलता है. 4GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज इस फोन में दी गयी है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए जे7 मैक्स में 13MP का रियर कैमरा और 13MP का ही फ्रंट कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के होम बटन में ही सेटअप किया हुआ है. प्रोसेसर की बात करें तो यहाँ हमें निराशा हाँथ लगती है क्योंकि कम्पनी ने इसमें मीडियाटेक MT6757 हेलिओ पी20 प्रोसेसर लगाया है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के सेन्सर्स की बात करें तो accelerometer, gyro, प्रोक्सिमिटी और कंपास जैसी जरुरी सेन्सर्स मौजूद है. फोन में 3300mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है. यह फोन आप गोल्ड और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स का वजन 179 ग्राम है और फोन के थिकनेस की बात करें तो यह 8.1mm मोटा है.
Third party image reference

No comments