Copyright Holder: Teknikal Raman दोस्तों, आज मैं आपको जियो के दो ऐसे प्लान के बारे में बताऊंगा जिसके बारे में यूजर्स कंफ्यूज हो जाते है...
Copyright Holder: Teknikal Raman
दोस्तों, आज मैं आपको जियो के दो ऐसे प्लान के बारे में बताऊंगा जिसके बारे में यूजर्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि इनमें से कौन सा प्लान लिया जाए. जियो के ये दो प्लान्स हैं 398रु और 399रु के. इन दोनों ही प्लान्स की कीमत में सिर्फ 1 रूपये का फर्क है.
ऐसे में बहुत लोगों को लगता है कि ये दोनों प्लान लगभग एक ही जैसे होंगे और कोई भी एक प्लान चुन लेते हैं. लेकिन ये प्लान्स यूजर टू यूजर निर्भर करेगा कि किसके लिए कौन सा प्लान सही रहेगा. इसलिए आज मैं आपको इन्हीं दो प्लान्स में क्या क्या अंतर है, बताऊंगा ताकि अगली बार जब आप कोई प्लान लें तो अपने लिए सही प्लान चुन सकें.
जियो प्लान 398 में मिलने वाली सुविधाएँ-
Third party image reference
जियो के इस 398 प्लान में जियो यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. डेली डेटा लिमिट के बाद भी अनलिमिटेड इन्टरनेट सर्विस 64kbps की स्पीड से मिलती रहती है. इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं और जियो की सभी ऐप्स फ्री एक्सेस करने दी जाती है.
जियो प्लान 399 में मिलने वाली सुविधाएँ-
Third party image reference
जियो के इस सबसे पॉपुलर प्लान 399 की बात करें तो इस पैक में यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ 1.5GB डेटा हर रोज मिलता है और इस प्लान में भी डेटा ख़त्म हो जाने के बाद भी स्लो स्पीड में नेट चलता ही रहता है. मैसेजिंग के लिए डेली 100 SMS भी मिलती है. जियोटीवी, जियो सिनेमा जैसी सभी जियो ऐप्स मुफ्त में चला सकते हैं.
Third party image reference
अब पूरी तरह से समझ गए होंगे कि दोनों प्लान्स में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा प्लान ठीक रहेगा. मेरा सुझाव यही है कि अगर आपको वाकई रोज 2GB डेटा की जरुरत पड़ती है तभी आपको 398 प्लान लेना चाहिए लेकिन 2GB डेटा प्लान ही चाहिए तो आपको 448 रूपये वाला प्लान इससे सस्ता पड़ेगा जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है.
Third party image reference
यहाँ हमने सिर्फ 398 और 399 प्लान में क्या अंतर है, जानने की कोशिश की. इन दोनों प्लान्स में वैलिडिटी और डेटा में फर्क है. 398रु प्लान में 70 दिन की वैलिडिटी है और 399रु प्लान में 84 दिन की वैधता है. 398 प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता है और 399 प्लान में रोज 1.5GB डेटा दिया जाता है.


No comments