लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने अपने Moto Z Play स्मार्टफोन के लिए भारत में Android ओरियो 8.0 का अपडेट जारी कर दिया है. मोटो...
लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने अपने Moto Z Play स्मार्टफोन के लिए भारत में Android ओरियो 8.0 का अपडेट जारी कर दिया है. मोटो का यह फोन इंडिया में अक्टूबर 2016 में ही लॉन्च हुआ था. और पिछले साल इस फोन को nougat 7.0 का भी अपडेट मिला था.
Third party image reference
इस फोन को जो ओरियो 8.0 का अपडेट मिला है है उसका साइज़ लगभग 110MB के करीब है. इस सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करें पर मोटो जेड प्ले का सॉफ्टवेयर वर्जन OPN27.76-12-22 हो जायेगा. इस अपडेट में अप्रैल का सिक्यूरिटी पैच भी शामिल है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
मोटो Z प्ले कम्पनी का मिड रेंज स्मार्टफोन है जो 24,999 रूपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब यह सिर्फ 19,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन में 3GB की रैम और 32GB की इन्टरनल मेमोरी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 2048GB तक का लगाया जा सकता है.
Third party image reference
डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में आपको 5.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो कि एक सुपर अमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और बैक में भी ग्लास लगा हुआ है. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है.
Third party image reference
मोटो जेड प्ले में 16MP का रियर कैमरा डुअल LED टोन फ़्लैश के साथ दिया गया है, फ्रंट में 5MP का कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और बैटरी 3510mAh की मिलती है.


ليست هناك تعليقات