Third party image reference दोस्तों, स्वाइप कम्पनी ने एक डेढ़ महीने पहले Swipe Elite X नाम का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस स्मार्ट...
Third party image reference
दोस्तों, स्वाइप कम्पनी ने एक डेढ़ महीने पहले Swipe Elite X नाम का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत दोनों हैरान करने वाले हैं. इस की कीमत महज 3,999 रूपये होने के बावजूद भी इसमें डुअल रियर कैमरा और 3000mAh पॉवरफुल बैटरी दी गयी है.
Third party image reference
स्वाइप का यह फोन पूरी तरह से 4G सपोर्ट करता है. इस फोन में कम्पनी ने 5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है और यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस nougat 7.1 पर चलता है. इस फोन में आपको 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. हालाँकि एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 64GB तक लगा सकते हैं.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा मिलता है जो 8MP और 2MP का है. इस डुअल कैमरे के साथ डुअल LED फ़्लैश दिया गया है. फ्रंट में 5MP का कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ है.
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में wifi, जीपीएस, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, डुअल सिम सपोर्ट आदि मौजूद हैं. ये फोन लाइट सेंसर, accelerometer, प्रोक्सिमिटी और ग्रेविटी सेंसर के साथ है. स्वाइप के इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिल जाती है.
Third party image reference
इस फोन का वजन 177 ग्राम है और थिकनेस थोड़ा ज्यादा है, थिकनेस 10.5mm है.


ليست هناك تعليقات