Third party image reference दोस्तों, आप शायद जानते ही होंगे की सैमसंग कम्पनी के टैबलेट्स भी महंगे होते हैं. माइक्रोमैक्स और लावा जैसी क...
Third party image referenceदोस्तों, आप शायद जानते ही होंगे की सैमसंग कम्पनी के टैबलेट्स भी महंगे होते हैं. माइक्रोमैक्स और लावा जैसी कम्पनी 6-7 हजार रूपये के टैबलेट्स भी लॉन्च करती है. और इस कीमत के आस पास के टैबलेट की डिमांड ज्यादा होती है.
लेकिन कई लोग सैमसंग ब्रांड का टैबलेट इस प्राइस रेंज में चाहते हैं, परन्तु निराशा की बात ये है कि आज तक सैमसंग ने इस कीमत का टैब मार्केट में उतारा ही नहीं है. फिर भी पहली बार सैमसंग ने कोई 10 हजार से नीचे का टैबलेट कुछ महीनों पहले लॉन्च कर दिया था. जिसका नाम गैलेक्सी टैब A 7.0 है.
Third party image reference
सैमसंग का यह टैबलेट पूरी तरह से 4G VoLTE सपोर्ट करता है. इस टैब में आपको 7 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है. डिवाईस एंड्राइड के लौलिपौप ओएस पर चलता है. इस टैबलेट में 1.5GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इसमें आप 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Third party image reference
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वैड कोर स्प्रेडट्रम का प्रोसेसर लगाया गया है. कैमरा पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सेल का है और फ्रंट में 2MP का कैमरा दिया हुआ है. इस टैबलेट में आप सिंगल सिम ही इस्तेमाल कर सकेंगे क्योंकि इसमें एक ही स्लॉट दिया गया है.
Third party image reference
इसमें सिर्फ accelerometer सेंसर दिया गया है जो गेम खेलने वक्त काम आता है. सैमसंग टैब A 7.0 में आपको 4000mAh की बैटरी मिलती है जो 21 घंटे का talktime देती है. टैब का वजन 289 ग्राम है. और इसको आप सफ़ेद और ब्लैक रंग में खरीद सकते हैं. सैमसंग के इस टैबलेट की कीमत है सिर्फ 9500 रूपये.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات