Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4GB रैम वाला ये Moto फोन मिल रहा है 5000रु छूट के साथ! जल्दी करें, ऑफर सिमित समय के लिए

Third party image reference जी हां दोस्तों, मोटोरोला ने अपने  मोटो G5S  स्मार्टफोन की कीमत में सिमित समय के लिए 5000रु की कटौती की है औ...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, मोटोरोला ने अपने मोटो G5S स्मार्टफोन की कीमत में सिमित समय के लिए 5000रु की कटौती की है और ये फोन अब सिर्फ9,999रु में ख़रीदा जा सकता है. इसे आप अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं. लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने इस ऑफर की घोषणा ट्विटर पर की. मोटो का यह फोन 11 अप्रैल तक महज 9,999रु में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

Third party image reference
मोटो G5S में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसे क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 430 से लैस किया गया है. इस फोन में 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. फोन में 128GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए मोटो G5S में 16MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश और PDF सपोर्ट के साथ दिया गया है. फ्रंट में 5MP का वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है. स्मार्टफोन के फ्रंट में ही होम बटन जैसा फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Third party image reference
इस मोटो फोन में आपको 3000mAh की बैटरी देखने को मिलती है और यह एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है.
मोटोरोला के इस फोन की कीमत कम करने का कारण ये है कि कम्पनी 19 अप्रैल को अपना नया मोटो G6 सीरीज का फोन लॉन्च करने वाली है. इस दिन कम्पनी मोटो G6, मोटो G6 प्ले और मोटो G6 प्लस लॉन्च करेगी. ये सभी फोन्स 18:9 अनुपात वाले डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं.

No comments

Latest Articles