Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्टफोन तो रखें इन बातों का ख्याल, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Third party image reference दोस्तों, क्या आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं. और समझ में नहीं आ रहा है कि आपके फोन में कौन क...


Third party image reference
दोस्तों, क्या आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं. और समझ में नहीं आ रहा है कि आपके फोन में कौन कौन से फीचर होने चाहिए जिससे की आगे चलकर कोई परेशानी न हो. वैसे आज मोबाइल मार्केट में हजारों फोन्स एक जैसे डिजाईन और लुक, और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं लेकिन उनमें से कौन सा बढ़िया रहेगा पता लगा पाना मुश्किल है.
लेकिन कोई चिंता की बात नहीं क्योंकि आज हम आपको बताएँगे आज के समय में आपके फोन में कौन कौन से फीचर अवश्य होने चाहिए ताकि आने वाले दो-तीन साल तक भी कोई और फोन लेने की जरुरत ही न पड़े.
डिस्प्ले: 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो

Third party image reference
जी हां, ये फीचर आज के सभी स्मार्टफोन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. इस साल के शुरुआत से ही अधिकतर फोन्स ऐसे ही डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो रहे हैं. और होना भी चाहिए क्योंकि इससे हमें बड़ी डिस्प्ले मिलती है बिना फोन के आकार को बढ़ाये हुए. इस तरह के डिस्प्ले दिखने में भी बहुत सुन्दर लगता है. इसलिए अब आप जब भी कोई स्मार्टफोन लें तो उसमें 18:9 अनुपात वाला डिस्प्ले ही होना चाहिए.
डिस्प्ले- फुल एचडी

Third party image reference
आपके फोन का डिस्प्ले 18:9 में तो होगा लेकिन एक और बात का ध्यान रखना होगा कि डिस्प्ले का रिजोल्युसन फुल एचडी यानी 1080x1920 पिक्सेल से कम नहीं रहना चाहिए. अगर इससे भी हाई क्वालिटी यानी 2K या 4K का मिल जाए तो वो और बेटर रहेगा. स्क्रीन की क्वालिटी अच्छी रहेगी तभी डिस्प्ले पर सभी चीजें झकास और आकर्षक लगेगी.
इंटरनल स्टोरेज स्पेस- 64GB

Third party image reference
आपसे मैं पूछूं कि आपके फोन में इंटरनल मेमोरी कितनी होनी चाहिए तो शायद आप कहेंगे कम से कम 32GB होनी चाहिए. लेकिन मेरे ख्याल से वर्तमान समय में आपके स्मार्टफोन में 64GB स्टोरेज तो होनी ही चाहिए. क्योंकि अब अधिकतर कम्पनियां हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ फोन निकालती है. और आप जानते ही हैं कि ऐसे स्लॉट में आप एक समय में सिर्फ 2 सिम या एक सिम के साथ माइक्रो एसडी ही यूज हो सकता है.
फोन में जितनी स्टोरेज दी जाती है उतनी तो खाली मिलती भी नहीं है, किसी फोन में अगर 32GB इनबिल्ट स्टोरेज है तो उसमें आपको 23GB स्पेस ही खाली मिलता है. इसलिए कोशिश करें कि आप जो फोन लें उसमे कम से कम 64GB स्टोरेज होना चाहिए.
रैम- कम से कम 4GB

Third party image reference
कुछ साल पहले स्मार्टफोन में 1GB रैम ही रहता था तो हमारा काम चल जाता था लेकिन समय के साथ ऐप्स की भरमार हो गयी और हमारे यूजेज भी बढ़ गए तो ऐसे में हमें इससे भी ज्यादा रैम की जरुरत पड़ने लगी. और आज के समय आप देखते होंगे कि 2GB-3GB रैम वाले फोन भी स्लो और हैंग हो जा रहे हैं.
इसलिए आपको सलाह दूंगा कि आप जो भी स्मार्टफोन लें उसमें 4GB से कम रैम नहीं होना चाहिए. इतना रैम होना बहुत जरुरी हैं क्योंकि पहले के मुकाबले हमें मल्टीप्ल ऐप्स एक साथ इस्तेमाल करने पड़ते हैं और इसके लिए रैम की ही जरुरत पड़ती है.
डुअल रियर कैमरा सेटअप-

Third party image reference
18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और बेजेल लेस डिस्प्ले के ट्रेंड में आने के बाद अब डुअल कैमरा भी आवश्यक होते चला जा रहा है. हालाँकि सिंगल रियर कैमरा भी काफी है, अगर वो बढ़िया क्वालिटी का है. लेकिन फिर भी सेकेंडरी कैमरा होने से पिक्चर डिटेल में आती है और बैकग्राउंड को ब्लर करने में मदद मिलती है.
प्रोसेसर- क्वैड कोर से कम न हो

Third party image reference
स्मार्टफोन कितना अच्छे से मल्टी-टास्किंग करेगा ये आपके फोन के प्रोसेसर में लगे कोर बार निर्भर करता है. जितना ज्यादा कोर होगा उतना फ़ास्ट और स्मूथली फोन का CPU काम करेगा. हालाँकि आपने ओक्टा कोर प्रोसेसर वाले ज्यादा फोन्स देखे होंगे लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि क्वैड कोर वाले ठीक नहीं होते हैं. आप सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि 4 कोर से कम वाले फोन न लें.
बैटरी- कम से कम 3000mAh

Third party image reference
जैसे जैसे फोन में फीचर बढ़ते गए उसी तरह बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाना आवश्यक हो गया. स्मार्टफोन में आजकल 5 हजार से भी ज्यादा mAh की बैटरी वाले फोन आने लगे हैं. लेकिन आपको अपने यूजेज के हिसाब से तय करना चाहिए की आपको कितने दिनों की बैकअप देने वाला फोन चाहिए. वैसे एक स्मार्टफोन में कम से कम 3000mAh की बैटरी होनी चाहिए ताकि पुरे दिन भर फोन की बैटरी टिक सके.
लैटेस्ट एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम-

Third party image reference
आप जानते हैं कि एक साल के भीतर ही google एंड्राइड का लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च कर देता है. एंड्राइड nougat आजकल के स्मार्टफोन में दिए जा रहे हैं जबकि एंड्राइड ओरियो भी आ चूका है. हालाँकि एंड्राइड nougat भी सभी ऐप्स और फीचर सपोर्ट कर रहा है लेकिन लौलिपौप और मार्समैलो की तरह इसमें भी कुछ ऐप्स सपोर्ट करना बंद कर सकते हैं.
इसलिए अगर आप nougat पर चलने वाला फोन ले भी तो सुनिश्चित कर लें की भविष्य में आपके फोन में ओरियो का अपडेट जरुर मिले. लेकिन मैं तो कहूँगा कि अब आपको एंड्राइड ओरियो 8.0 से नीचे वाले ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला स्मार्टफोन नहीं लेना चाहिए.
डुअल 4G Volte की सुविधा-

Third party image reference
यह फीचर आजकल के स्मार्टफोन में अभी तक नहीं दी जा रही है लेकिन कुछ समय बाद आपको इसकी जरुरत पड़ सकती है. शायद कुछ लोगों को तो अभी ही इसकी कमी खल रही होगी. अभी आप जो फोन इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें आप सिर्फ एक ही सिम को 4G नेटवर्क में यूज कर पा रहे हैं. जब आप दुसरे सिम में 4G इनेबल करते होंगे तो पहले वाले सिम से नेटवर्क गायब हो जाता होगा या 2G नेटवर्क में चला जाता होगा.
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका स्मार्टफोन डुअल 4G सपोर्ट नहीं करता है. उदाहरण के तौर पर मान लें आपके पास जियो और एयरटेल की 4G सिम है और आप चाहते हैं दोनों में 4G सिग्नल रहे तो ऐसा संभव नहीं है. इसलिए एक दो साल के भीतर आपको इस फीचर का भी ध्यान रख के नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा.दोस्तों, अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो लाईक और शेयर करना न भूलें.

No comments

Latest Articles