Third party image reference दोस्तों, आप जानते ही हैं कि आजकल ज्यादा से ज्यादा रैम और डुअल कैमरे वाले फोन का चलन है। लोग 10 से 15 हजार र...
Third party image referenceदोस्तों, आप जानते ही हैं कि आजकल ज्यादा से ज्यादा रैम और डुअल कैमरे वाले फोन का चलन है। लोग 10 से 15 हजार रुपये में भी 4GB से ज्यादा रैम और डुअल रियर कैमरा वाला फोन खोजते हैं। मोबाइल बनाने वाली कम्पनियां भी कम से कम कीमत में फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन लाने की कोशिश करती रहती है ताकि मार्केट में उनकी पकड़ मजबूत हो। और ऐसी ही एक कंपनी है कूलपैड। इस कंपनी ने पिछले साल Cool प्ले 6 नाम से एक स्मार्टफोन पेश किया था, जिसमें 6GB की रैम और रियर में डुअल कैमरा दिया गया था।
Third party image reference
Coolpad Cool Play 6 का लुक और डिजाईन-
इस फोन के लुक की बात करें तो, कूल प्ले 6 दिखने में बिल्कुल कूल 1 स्मार्टफोन जैसा लगता है जिसे कूलपैड ने कूल प्ले 6 से पहले लॉन्च किया था। यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन और साइड से प्लास्टिक का बना हुआ है। फोन के पीछे डुअल कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल LED फ़्लैश लाइट है।
Third party image reference
Coolpad Cool Play 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
इस फोन में कूलपैड ने 5.5 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले 1080x1920 पिक्सेल रिजोल्यूशन और 403ppi डेंसिटी के साथ दिया है। मेरे नजरिये से, डिस्प्ले काफी बढ़िया है, viewing एंगल्स भी अच्छा है। किसी भी कोने से डिस्प्ले साफ साफ दिखता है।
Third party image reference
फ़ोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया हुआ है, और इसके साथ इस फोन में 6GB रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है। हालांकि इसमें एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड नहीं लगाया जा सकता है। रैम के अलावा इस फोन का कैमरा भी हाइलाइटिंग फीचर है।
Third party image reference
फोन में आपको 13 मेगापिक्सेल का डबल रियर कैमरा डबल LED फ़्लैश के साथ मिलता है। और फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। रियर कैमरे से आप 4k वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और फ्रंट कैमरे से मैक्सिमम 1080p वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Third party image reference
कूलपैड कूल प्ले 6 एंड्रॉइड के लेटेस्ट ओएस नॉगट 7.1.1 पर चलता है। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में कैमरे के पास ही दिया हुआ है। accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास और gyro सेंसर्स भी इस फोन में मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 4060mAh की बैटरी मिलेगी। फोन का वजन 175 ग्राम है और मोटाई 8.5mm है।
Third party image reference
इस फोन के फीचर्स हालिया लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स को भी मात देता है। कूलपैड के इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है जबकि रेडमी के नोट 5 प्रो के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत आपको 16,999रु पड़ती है। इसलिए 6GB रैम और डुअल रियर कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन तो कूलपैड का कूल प्ले 6 ही है। आपका क्या कहना है!


ليست هناك تعليقات